लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
मृतक के गांव को जाने वाली सड़क के पास पड़ा मिला है शव , परिजन लगा रहे युवक की हत्या का आरोप , सरमथुरा उपखंड में हीरामन के पास की है घटना
धौलपुर, सरमथुरा। (मोहित गर्ग) सरमथुरा उपखंड में हीरामन के पास संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव पड़ा हुआ मिला है। युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।घटना की सूचना पर सरमथुरा थाना प्रभारी कृपाल सिंह ने मौके पर पहुंच मृतक युवक के शव को सरमथुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मोर्चरी में रखवा दिया है। एवं मृतक युवक के परिजन दो तीन लोगों पर युवक की हत्या कर शव को फेंकने का आरोप लगा रहे है। मृतक युवक प्रेमसिंह जाटव उम्र करीब 37 वर्ष भेड़े का पुरा गांव का निवासी था।परिजनों ने बताया कि मृतक प्रेम सिंह कल शाम को घर से मोटरसाइकिल द्वारा सरमथुरा बाजार जाने की कहकर आया हुआ था। जिसकी सुबह गांव को जाने वाली बस में सवार ग्रामीणों ने मृतक के परिजनों को सूचना दी कि प्रेमसिंह का शव हीरामन गांव के पास सड़क किनारे डाला हुआ है। एवं कुछ दूरी पर ही मृतक युवक की मोटरसाइकिल पड़ी हुई मिली है। वहीं मृतक युवक के परिजन दो-तीन लोगों पर हत्या कर शव को फेंकने का आरोप लगा रहे हैं। घटना के बाद मृतक युवक के परिजनों में कोहराम मच गया है एवं सरमथुरा थाना पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच पड़ताल में जुट गई है।













































