सनातन के सेवा कार्यो में प्रयत्नशील मोदी फेन्स क्लब

0
248
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)।
जिला मुख्यालय स्थित बिना किसी अस्तित्व के मात्र व्हाट्सप पर चलने वाले मोदी फेन्स क्लब द्वारा शहर में गो जल सेवा के निमित्त टँकीया लगवाई गई हैं ।उल्लेखनीय है कि अब तक 222 टँकीया पूर्व में शहर में जगह जगह स्थापित की जा चुकी है। बुधवार को 29 टँकीया ओर लगवा कर इस संख्या को 251 किया गया है ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयम सेवक संघ के प्रांत सेवा प्रमुख शिव लहरी ने इस अवसर पर अपने सम्बोधन में कहा कि मोदी फेन्स क्लब टोंक सदैव सेवा कार्यो में तत्पर रहता है। पिछले 13 वर्षों में इस क्लब द्वारा गो सेवा निमित्त चारा पानी की व्यवस्था के प्रयास किए गए है ।

इसके अलावा हजारों की संख्या में परिंडे बांधने ,कोरोना काल मे आम जन की सेवा ,रक्त दान,वृक्षारोपण एवं सनातन संस्कृति को जीवंत रखने के प्रयास निस्संदेह प्रशंसनीय है।इस अवसर पर पंडित पवन सागर द्वारा गो जल टँकीयो का मुख्य अतिथि से विधिवत पूजन करवाया गया ।क्लब के एडमिन भगवान भण्डारी ने बताया कि 84 मित्रो के इस व्हाट्सप ग्रुप द्वारा समय समय पर सेवा कार्यो का आयोजन किया जाता रहता है। सभी सदस्यों द्वारा तन मन धन का सहयोग किया जाता है। ग्रुप द्वारा शहर में 251 टंकियां जगह जगह लगवाई गयी है ।

जिससे गर्मी के मौसम में गो माता को पानी सुलभ हो सके ।इस अवसर पर मोदी फेन्स क्लब के पंडित पवन सागर, विनोद शर्मा, रमेश काला, धीरज अग्रवाल, डॉ विशाल अग्रवाल, डॉ अनुराग कुमावत, राजू खण्डलवाल, दिनेश शर्मा, राजेश समर्पित, मनीष नामा, अमित सर्राफ, अभिनव जेन सी ए, राज भंवर सैनी, आलोक बढ़ाया , सुरेन्द्र गुप्ता ,दीपक गर्ग, मोति दास रांका ,पवन बंसल, आशीष मूंदड़ा, राज कुमार वैष्णव, बाबू लाल जेन, धर्मेंद्र राजावत, पुष्पेंद्र योगी, कन्हैया जेन, सत्यनारायण सैनी, गोवर्धन सैनी, योगेश शर्मा, युवराज सैनी कालूराम सैनी, लड्डू राम सैनी, शंकर भाई , भगत जी उपस्थित रहे ।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here