सन टू ह्यूमन फाउंडेशन का विशेष डेमो शिविर जय क्लब में संपन्न
— सदस्यों एवं शहर वासियों ने डेमो शिविर में भाग लिया
— 900 लोगों ने डेमो शिविर में रजिस्ट्रेशन करवाया
जयपुर।
सन टू ह्यूमन फाउंडेशन की और से जय क्लब में जय क्लब के सहयोग से एक डेमो शिविर का आयोजन किया गया। इस डेमो शिविर में जय क्लब के सदस्यों , फोटी के सदस्यों जैन समाज के जीतो संस्था के सदस्यों एवं उनके परिवारजन एवं गुलाबी नगरी के अन्य गणमान्य लोगों ने भाग लिया। सेजवानी, इंदौर से यहां पहुंची परमालय की प्रमुख शिष्य सहजोबाई ने बताया आज हम हर भौतिक चीज के बारे में बहुत अच्छे से जानते हैं और उसके बारे में जानकारी रखते हैं लेकिन यह शरीर जो हमें चला रहा है उसके बारे में हम कुछ नहीं जानते। शरीर का फ्यूल क्या होना चाहिए हमें नहीं पता। हमें जो मिल जाता है हम खा लेते हैं, हमें किस समय अल्कलाइन भोजन करना है किस समय एसिडिक भोजन करना है, हम इस बारे में कोई जानकारी नहीं रखते। उन्होंने बताया यदि हमारा हमारा आहार सही होगा तो हम सही तरह से व्यायाम कर पाएंगे और सही नींद या सही ध्यान कर पाएंगे। उन्होंने 3 जून से शुरू होने वाले शिविर के बारे में भी लोगों को जानकारी दी और बताया कि इस शिविर में हम अपने शरीर की शक्तियों को कैसे बढ़ाएं कैसे हम अपने और अपने परिवार के बीच में हार्मनी पैदा करें इसके बारे में शिविर के सभी सत्रों में प्रमुख रूप से बताया जाएगा। इस मौके पर उपस्थित सभी लोगों ने नृत्यगान किया। सहजोबाई द्वारा लोगों में भाव प्रयोग भी करवाए गए, जिससे आपस में हम प्यार से कैसे रह सकें एवं स्वस्थ जीवन शैली के बारे में सभी को विस्तार से बताया। आयोजन से जुड़े संजय महेश्वरी, नरेंद्र वैद्य, विवेक लड्ढा, कमल सोमानी एवं अजय मित्तल ने बताया कि शिविर के प्रथम तीन दिन शरीर पर काम होगा तथा शरीर की शक्तियों को एवं ब्रेन की शक्तियों को जगाया जाएगा। 3 जून से आयोजित होने वाले शिविर के लिए शहर के प्रमुख आराध्य गोविंद देव जी मंदिर में 26 मई से 30 मई तक तक रजिस्ट्रेशन काउंटर लगाया जाएगा। शिविर की जानकारी के साथ भक्तों को रजिस्ट्रेशन के बाद कार्ड भी वितरित किए जाएंगे।
मन-चेतना पर होगा विशेष सेशन
शिविर में बाद के 3 दिन 6 जून से पूज्य परमालय जी द्वारा मन तथा चेतना पर विशेष रूप से संबोधन देंगे एवं प्रश्नोत्तरी सेशन होगा जिसमें परमआलय जी लोगों के जिज्ञासा एवं प्रश्नों का जवाब देंगे । सन टू ह्यूमन के मीडिया प्रभारी राजेश नागपाल ने बताया कि जयपुर में इस बार यह 12वीं शिविर सन टू ह्यूमन फाउंडेशन के प्रणेता परमआलय के सान्निध्य में 3 जून से 8 जून तक प्रतिदिन प्रातः 5:30 बजे से 7.30 बजे तक सीकर रोड पर स्थित भवानी निकेतन विद्यालय परिसर में आयोजित किया जा रहा है।
सन ह्यूमन फाउंडेशन के मीडिया प्रभारी राजेश नागपाल ने बताया कि सन टू ह्यूमन फाउंडेशन की ओर से देश-विदेश में अब तक ऐसे 350 से अधिक निःशुल्क शिविर आयोजित किए जा चुके हैं । प्रतिदिन शिविर में ब्रेन विकसित करने के आसान प्रयोग व सूत्र बताए जाते हैं, जिससे कि साधक गण स्वयं को दवा मुक्त रखते हुए स्वस्थ व आनंदमय जीवन जी सकें। साधना सत्र के बाद प्रतिदिन 20 से 25 प्रकार के अदृश्य शक्तियों को जगाने वाला पौष्टिक एवं ऊर्जावान नाश्ता भी सभी साधकों को नि:शुल्क कराया जाता है।
संजय महेश्वरी तथा नरेंद्र वैद्य कमल सोमानी, प्रमोद मालपानी ने बताया कि वर्तमान समय में योग एवं स्वास्थ्य शिविरों को बहुत प्रोत्साहन दिया जा रहा है, जिससे आम आदमी निरोगी रह कर आनंदमय जीवन व्यतीत कर सके। इसी भावना से यह शिविर आयोजित किया जा रहा हैं। संजय माहेश्वरी ने बताया कि आज के डेमो शिविर में लगभग 500 लोगों ने अपने एवं परिवार का रजिस्ट्रेशन करवाया। शिविर में आने के लिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्य किया गया है। मीडिया प्रभारी राजेश नागपाल ने बताया ने बताया कि इस शिविर में लगभग 25,000 हजार लोगों के भाग लेने की संभावना है। अब तक लगभग 13,000 रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं।















































