- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
सत्यनारायण चांदा की रिपोर्ट
शिवदासपुरा । खबर जयपुर जिले के सांभरिया कस्बे से है जहां सांभरिया ग्राम पंचायत के उप सरपंच भवनीश शर्मा स्थानीय सरपंच निर्मला देवी शर्मा से खटपट के चलते हैं पानी की टंकी पर चढ़ गया। बताया जा रहा है उपसरपंच भवनीश शर्मा के बिलों को रोक दिया था, बिल रोकने के विरोध में उपसरपंच ने पहले तो बातचीत से समस्या का समाधान करने की कोशिश की, लेकिन जब बात नहीं बनी तो वह विरोध स्वरूप पानी की टंकी पर चढ़ गया और वहां से कूदने की धमकी दी। स्थानीय लोगों को जानकारी मिलने पर शिवदासपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची।
शिवदासपुरा थाना पुलिस, बड़ी संख्या में ग्रामीण हुए एकत्रित, करीब 1 घंटे तक टंकी पर चढ़कर कूदने की देता रहा धमकी, शिवदासपुरा थाना प्रभारी ने उपसरपंच को टंकी से नीचे उतारा। सरपंच निर्मला शर्मा और उपसरपंच के बीच बताई जा रही आपसी लड़ाई, बिल पास नहीं होने को लेकर उपसरपंच के पानी की टंकी पर चढ़ने का दावा किया जा रहा है। वहीं थाना प्रभारी ने तहसीलदार ,BDO को सूचना देकर मौके पर बुलाया, और मौके पर उपसरपंच तहसीलदार बीडियो के सामने अपनी बातचीत रख रहा है। उपसरपंच के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है । यह मामला बस्सी के सांभरिया ग्राम पंचायत का बताया जा रहा है । उपसरपंच का आरोप है की सरपंच निर्मला देवी शर्मा उन्हें किसी भी तरह के काम में दखलंदाजी नहीं करने देती है और काम में रूकावट डालती है। उनके द्वारा करवाए गए कार्यों के बिल भी पास नहीं करती है। सरपंच निर्मला देवी शर्मा ने सभी आरोपी को निराधार बताया है । तहसीलदार और बीडियो, सरपंच और उपसरपंच के बीच सुलह कराने का प्रयास कर रहे हैं।
- Advertisement -



















































