Home education संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में मांडल देवा के संस्कृत विद्यालय का परचम

संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में मांडल देवा के संस्कृत विद्यालय का परचम

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

पादूकलां (अजमेर)। समीपवर्ती ग्राम पंचायत पालड़ीकलां के ग्राम मांडल देवा स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक संस्कृत विद्यालय के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए संभाग स्तरीय प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता में उपविजेता व वाद-विवाद में प्रथम स्थान

भीलवाड़ा जिले के मंडोलीया में आयोजित इस प्रतियोगिता में विद्यालय की टीम उपविजेता रही। वहीं विद्यार्थियों ने हिंदी वाद-विवाद प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया।

प्रधानाध्यापक एवं दल प्रभारी सत्यनारायण डिडेल ने बताया कि विद्यार्थियों ने कठिन परिश्रम और अनुशासन के बल पर यह उपलब्धि प्राप्त की है।

ग्रामीणों ने निकाला विजय जुलूस

प्रतियोगिता से लौटने पर ग्रामीणों ने बच्चों का विजय जुलूस निकालकर भव्य स्वागत किया। इस दौरान विद्यार्थियों को आशीर्वाद देते हुए ग्रामीणों ने कहा कि मांडल देवा के बच्चों ने यह साबित किया है कि छोटे से गांव के विद्यार्थी भी बड़े स्तर पर अपनी अलग पहचान बना सकते हैं।

शिक्षकों व ग्रामीणों की मौजूदगी

इस अवसर पर अध्यापक लीलाराम, सुरेश वर्मा, महावीर दाधीच, ललित कटारिया, ऊषा कंवर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version