समस्याओं को लेकर महिलाओं का फूटा गुस्सा

0
163
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)।
उपखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत मुख्यालय पलाई पर सभागार भवन मे विशेष ग्राम सभा एवं पंचायत स्तरीय जनसुनवाई प्रशासक गोपीलाल मीणा की अध्यक्षता में आयोजित हुई| विशेष ग्राम सभा व जनसुनवाई की कार्रवाई से संपादित होने से पूर्व ही पलाई ग्राम विकास अधिकारी पौने 12 बजे से पूर्व ही बिना बताए एवं बिना अनुमति के ही चला गया| जबकि विशेष ग्राम सभा व जनसुनवाई की कार्यवाही पौने12 बजे शुरू हुई थी| जनसुनवाई प्रभारी सहायक अभियंता मेवराज मीणा ने बताया कि जनसुनवाई मे आए लोगो व ग्रामीणो की जनसमस्याएं जानी| लोगो ने बताया कि पलाई बस स्टैंड से तेजाजी होकर एनएच 148 डी तक अतिक्रमण हटावाकर सीसी रोड़ बनवाने, सार्वजनिक आम रास्ते से कीचड़ की समस्याओ का निराकरण कराने, चतरपुरा उप स्वास्थ्य केंद्र की नवीन भूमि आवंटित कराने सहित पानी, सड़क, बिजली, पट्टा वितरण, पूर्व स्वीकृत विकास कार्यों कों चालू करवाने सहित कई समस्याओ के बारे मे अवगत करवाया गया।
जनसुनवाई में महिलाओ व ग्रामीणों का फुटा गुस्सा-जनसुनवाई में पानी, अतिक्रमण, सड़क व कीचड़ की समस्याओं कों लेकर महिलाओं एवं ग्रामीणों का गुस्सा फुट पड़ा,महिलाओ ने प्रभारी एवं सरपंच(प्रशासक) कों जमकर खरी खोटी सुनाकर आड़े हाथों लिया| बाद में प्रभारी व सरपंच व ग्रामीणों की काफ़ी समझाइश करते हुए तेजाजी का रास्ता दुरस्त कराने तथा पानी की समस्या का निराकरण करवाने के आश्वासन पर मामला शांत हुआ| महिलाओ व ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत कों तीन दिन का अल्टीमेटम देकर ग्राम पंचायत के ताला लगाकर आंदोलन कर विरोध प्रदर्शन करने की चेतावनी भी दी|

प्रभारी की ओर से कई समस्याओ का मौके पर ही निस्तारण हो जाता। लेकिन ग्राम विकास अधिकारी जनसुनवाई में अनुउपस्थित रहने से लोगों की कई समस्याओं का निस्तारण नहीं हो सका एवं समस्याओ के निस्तारण के लिए सम्बन्धित विभाग को निर्देशित किया गया| सरपंच(प्रशासक) गोपीलाल मीणा ने बताया की जनसुनवाई में ग्राम विकास अधिकारी अनुपस्थित रहा ओर जनसुनवाई से पूर्व बिना बताए व बिना अनुमति के ही चला गया | इसलिए लोगों के कुछ आवश्यक काम नहीं हो पाए है| इस संबंध में उच्चाधिकारियों कों अवगत करवाया जाएगा |इस अवसर पर प्रभारी मेवराज मीणा, सरपंच गोपीलाल मीणा, कृषि पर्यवेक्षक बलराम धाकड़, सीएचओं मैना चौधरी, उपसरपंच लादू लाल रैगर, वार्डपंच सोजीलाल धाकड़, लाड़ देवी, बीना देवी, कन्हैयालाल, रामदेव मीणा, शंकरलाल, रामधन मीणा, मनोज कुमार सहित आंगनवाड़ी कार्यकर्त्ता, वार्डपंच एवं ग्रामीण मौजूद थे|

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here