Home latest समस्याओं के निराकरण का आग्रह: भारतीय किसान संघ ने सौंपा ज्ञापन

समस्याओं के निराकरण का आग्रह: भारतीय किसान संघ ने सौंपा ज्ञापन

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

  उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)

भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सोमवार को मुख्यमंत्री के नाम उपखंड अधिकारी शत्रुघ्न सिंह गुर्जर को ज्ञापन सौंपकर किसानों की विभिन्न समस्याओं के त्वरित निराकरण की मांग की।


 किसानों की मुख्य मांगें

  • गौमाता पेंशन योजना लागू की जाए।

  • प्रत्येक गौपालक का पंजीकरण कर उन्हें प्रतिमाह ₹1000 पेंशन दी जाए।

  • विद्युत निगम द्वारा बिजली वितरण में बरती जा रही लापरवाही पर रोक लगे।

  • किसानों को समय पर बिजली उपलब्ध कराई जाए और कटौती एवं फॉल्ट से राहत दिलाई जाए।

  • खाद, बीज और कृषि दवा विक्रेताओं को किसानों को असली बिल देने के लिए पाबंद किया जाए।

  • ग्रामसेवकों को समय-समय पर कृषि विक्रेताओं की दुकानों का निरीक्षण करने के लिए बाध्य किया जाए।


 किसान नेताओं की अगुवाई

ज्ञापन सौंपने वालों में संघ के जिला उपाध्यक्ष मदन कुमावत, तहसील अध्यक्ष शिवराज सिंह मीणा शामिल रहे।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से

  • संघ के पूर्व अध्यक्ष मौजीराम मीणा, युवा प्रमुख ईश्वरलाल गुर्जर, तहसील उपाध्यक्ष भजनलाल गुर्जर, मंत्री गिरिराज सैनी, सहमंत्री दौलतराम जाट, पूर्व अध्यक्ष मुकेश चौधरी, बन्नालाल जाट, टीकाराम मीणा
    सहित कई किसान मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version