लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
प्रदेश अध्यक्ष नेमीचंद चौपड़ा का भीलवाड़ा आगमन, यूनेस्को सदस्यों ने किया स्वागत सम्मान
भीलवाड़ा (विनोद सेन)।
स्टेट फेडरेशन ऑफ यूनेस्को एसोसिएशन इन राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष नेमीचंद चौपड़ा का भीलवाड़ा आगमन हुआ। नेहरू रोड स्थित कार्यालय में उनके स्वागत के लिए प्रदेश संयोजक गोपाल लाल माली और जिला यूनेस्को एसोसिएशन अध्यक्ष चेतन मानसिंहका के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने मेवाड़ी पगड़ी पहनाकर उनका सम्मान किया।
समाज सेवा ही पहला कर्तव्य – चौपड़ा
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष चौपड़ा ने कहा कि “समाज सेवा ही ईश्वर सेवा के समान है।” जरूरतमंद लोगों की मदद कर उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ना और प्रगति की राह पर अग्रसर करना प्रत्येक यूनेस्को सदस्य का पहला कर्तव्य है। परोपकार और सहयोग की यही भावना यूनेस्को की गतिविधियों को आगे बढ़ाती है।
प्रज्ञा स्वाध्याय भवन में हुए दर्शन
कार्यक्रम से पहले चौपड़ा सुभाषनगर स्थित प्रज्ञा स्वाध्याय भवन पहुंचे, जहां अरिहंतमार्गी जैन महासंघ के तत्वावधान में आयोजित पर्युषण महापर्व समारोह में शामिल हुए। यहाँ उन्होंने महाश्रमणी रत्ना महासाध्वी और साध्वी कुमुदलता जी के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।
बीजेएस अधिवेशन में भी शिरकत
इसके बाद चौपड़ा ने जिला यूनेस्को एसोसिएशन पदाधिकारियों से मुलाकात की और तत्पश्चात बीजेएस द्वारा आयोजित प्रांतीय अधिवेशन में शिरकत की।
उपस्थित पदाधिकारी व सदस्य
इस मौके पर जिला यूनेस्को एसोसिएशन के जिला सचिव जगदीश चन्द्र मून्दड़ा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष ललित अग्रवाल, ऑल इंडिया श्वेतांबर स्थानकवासी जैन कॉन्फ्रेंस की राष्ट्रीय अध्यक्षा डॉ. पुष्पा गोखरू, कोषाध्यक्ष विशाल विजयवर्गीय, सह-कोषाध्यक्ष हरनारायण माली, रामचन्द्र मून्दड़ा, पवनेश ओस्तवाल, महेन्द्र नागौरी, राजेश जीनगर, रोशन गढ़वाल सहित अनेक पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे।










































