Home latest सखी क्लब ने किया जल मंदिर का शुभारंभ, बाटे परिन्डे

सखी क्लब ने किया जल मंदिर का शुभारंभ, बाटे परिन्डे

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

भीलवाडा। (पंकज पोरवाल) सखी क्लब द्वारा ने चन्द्रशेखर आजाद नगर रिग रोड पर राहगीरो के लिए जल मंदिर का शुभारंभ किया। कल्ब अध्यक्ष मधु कोगटा ने बताया की पानी की सेवा हमारा सामाजिक दायित्व ही नही बल्कि आत्मिक संतोष का मार्ग भी है। कोषाध्यक्ष मधु मंत्री ने बताया कि इस दौरान पहलगांव मे पर्यटको के साथ आतंकवादियो के द्वारा किए गये हमले मे जान गयी उनके लिए श्रद्धांजली भी की गयी। कार्यक्रम मे आपरेशन सिन्दूर की सफलता पर सेना व केन्द्र सरकार का आभार जताया। पक्षियो के लिए दाना पानी की व्यवस्था के लिए परिन्डे बाटे गये। इस अवसर पर क्लब की सदस्याए सीमा कोगटा, भारती बाहेती, रेखा नवाल, मधु समदानी, सुचिता झंवर, सुनीता बल्दवा, आशा मूंदडा उपस्थित थी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version