लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
गुरला (सत्यनारायण सेन):
गुरला में सहाड़ा विधानसभा ग्रामीण प्रीमियर लीग नाईट क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ 9 सितंबर से हुआ। इस प्रतियोगिता में सहाड़ा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों की टीमों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
रात्रिकालीन इस क्रिकेट प्रतियोगिता में युवाओं का उत्साह देखने लायक रहा। हर मैच के दौरान मैदान में जोश और रोमांच का माहौल बना रहा। खिलाड़ी उमंग से भरे नजर आए तो वहीं दर्शकों ने भी जोरदार नारेबाज़ी कर खिलाड़ीयों का हौसला बढ़ाया।
खेल प्रेमियों के लिए विशेष सुविधा के तौर पर प्रतियोगिता का यूट्यूब लाइव प्रसारण भी किया जा रहा है, जिससे जो दर्शक मैदान तक नहीं पहुंच पा रहे, वे भी ऑनलाइन मैचों का आनंद ले रहे हैं।
आयोजकों ने बताया कि इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना और युवाओं को खेल के प्रति प्रेरित करना है। आने वाले दिनों में रोमांचक मुकाबलों के साथ प्रतियोगिता और भी दिलचस्प होने की उम्मीद है।


















































