सायबर अपराध और अवैध खनन पर सख्ती : एसपी ज्येष्ठा मैत्रयी

0
25
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

 

 सवाई माधोपुर।  सवाई माधोपुर पुलिस अधीक्षक ज्येष्ठा मैत्रयी शनिवार को पहली बार मलारना डूंगर थाने के निरीक्षण पर पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने थाने की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और क्षेत्र में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिसकर्मियों को सख्त निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान एसपी ने थाने पर तैनात पुलिसकर्मियों से व्यक्तिगत बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और उनके प्रति सहानुभूति भी व्यक्त की। उन्होंने थाने में दर्ज मामलों की प्रगति की समीक्षा करते हुए थानाधिकारी राजेश कुमार मीणा को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

पत्रकारों से बातचीत में एसपी ज्येष्ठा मैत्रयी ने कहा कि जिले में सायबर अपराध और अवैध खनन बड़ी चुनौती बने हुए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस इन अपराधों में शामिल बड़े नेटवर्क तक पहुंचने का प्रयास कर रही है और लगातार कार्रवाई की जा रही है।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र को सायबर अपराध और बजरी माफिया से मुक्त करना उनकी प्राथमिकता है। हालांकि, ये दोनों अपराध लंबे समय से चुनौती बने हुए हैं, लेकिन पुलिस लगातार आरोपियों की गिरफ्तारी कर रही है।

एसपी ने पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए कि आमजन में विश्वास और अपराधियों में भय का माहौल कायम रखा जाए। थाने में आने वाले फरियादियों के साथ सम्मानजनक व्यवहार हो और उनकी समस्याओं का समय पर समाधान किया जाए।

उन्होंने रात्रिकालीन पैदल गश्त बढ़ाने, होटल एवं ढाबों की नियमित जांच करने तथा रात में बेवजह घूमने वाले व्यक्तियों और वाहनों की सघन जांच करने के निर्देश भी दिए।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here