लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
भीलवाड़ा | पंकज पोरवाल
भीलवाड़ा | महान समाज सुधारक और भारत की प्रथम महिला शिक्षक सावित्रीबाई फूले की 195वीं जयंति शनिवार को प्रेरणा दिवस के रूप में श्रद्धाभाव के साथ मनाई गई। महात्मा ज्योतिबा फूले माली सेवा संस्थान, भीलवाड़ा एवं समस्त माली समाज ने शहर के बेटी गौरव उद्यान में स्थापित मां सावित्रीबाई फूले की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।
विचार गोष्ठी और प्रतिभावान बेटियों का सम्मान
संस्थान के जिला सचिव राजकुमार माली ने बताया कि पुष्पांजलि के बाद विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में समाज की उन प्रतिभावान बेटियों का सम्मान भी किया गया जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में समाज का गौरव बढ़ाया है।
गोष्ठी में विचार व्यक्त करते हुए भीलवाड़ा जिला अभिभाषक संघ के अध्यक्ष उम्मेदसिंह राठौड़, पूर्व पार्षद नंदलाल माली, उंकारलाल माली, राजकुमार माली, दिनेश माली, सुमित माली आदि ने कहा कि सावित्रीबाई फूले का जीवन सामाजिक सुधार और महिला शिक्षा के प्रति समर्पण का प्रतीक है। उनके प्रयासों से भारत में बालिका शिक्षा की जागृति आई और समाज कई कुरितियों से मुक्त हुआ।
देश और समाज की सेवा में योगदान
समारोह में देश की गौरवशाली महिलाओं के चित्रों पर भी पुष्पांजलि अर्पित कर नारी शक्ति के प्रति सम्मान व्यक्त किया गया। इनमें शामिल थीं:
-
वीरांगना रानी पद्मिनी, पन्नाधाय, भक्तिमती मीराबाई
-
स्वरकोकिला लता मंगेशकर
-
अंतरिक्ष यात्री कल्पना चावला
-
नोबल पुरस्कार विजेता मदर टेरेसा
-
पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी
-
पर्वतारोही बछेन्द्रीपाल
-
बॉक्सर मैरीकॉम और बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल
साथ ही समाज की प्रतिभावान बेटियों—विद्यार्थी, खिलाड़ी, समाजसेवी और जनप्रतिनिधियों—को भी सम्मानित किया गया। सम्मानित बेटियों में कविता पारेता, रिषिका माली, दीपिका जजावरा, चार्वी माली, कुश्ती में स्वर्णपदक विजेता अंजली माली, माया माली, पार्षद मोहनीदेवी, बादामदेवी, लाड़देवी, तनुश्री माली, टीना माली शामिल थीं।
बड़ी संख्या में समाजजन हुए उपस्थित
कार्यक्रम में बंशीलाल माली, पूसालाल माली, मूलचंद माली, सोहनलाल माली, तोताराम माली, छोटूलाल माली, नवीनकुमार माली, प्रभुलाल माली, राजेन्द्र माली, सपना माली, प्रतिभा माली, सीमा माली, मीना माली, सागर माली, श्यामलाल माली सहित सैकड़ों समाजजन और माता बहिनें उपस्थित रहे।
समारोह ने सावित्रीबाई फूले के जीवन और उनके आदर्शों को युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत बनाने का संदेश दिया।
