सांस्कृतिक राष्ट्रवाद’ और ‘अंत्योदय’ के संकल्प के साथ कार्यकर्ताओं को मिली वैचारिक धार

0
27
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

भाजपा प्रशिक्षण महाअभियान:  

अजमेर | नितिन मेहरा

भारतीय जनता पार्टी शहर जिला अजमेर के बजरंग मंडल द्वारा आयोजित दो दिवसीय ‘प्रशिक्षण महाअभियान’ के दूसरे दिन वैचारिक मंथन और सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा हुई। मंडल अध्यक्ष रचित कछावा के नेतृत्व में आयोजित इस शिविर में संगठन को मजबूत बनाने और आगामी लक्ष्यों को लेकर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया गया।

भारत सनातन राष्ट्र, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद इसकी पहचान: वासुदेव देवनानी

द्वितीय दिवस के प्रथम सत्र का शुभारंभ ‘वैचारिक अधिष्ठान’ विषय के साथ हुआ। मुख्य वक्ता के रूप में राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि भारत केवल राज्यों का समूह नहीं, बल्कि एक अनादि और सनातन राष्ट्र है।
उन्होंने कहा कि हिमालय से कन्याकुमारी तक फैली यह पावन भूमि हमारी ‘माता’ है और इसकी रक्षा का भाव हमारी संस्कृति में निहित है। उन्होंने स्पष्ट किया कि भारत का राष्ट्रवाद भौगोलिक सीमाओं से आगे बढ़कर सांस्कृतिक राष्ट्रवाद है, जो विविधता में एकता को मजबूत करता है। सत्र की अध्यक्षता वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता राम सिंह ने की।

योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्राथमिकता: भागीरथ चौधरी

शिविर के चौथे सत्र में केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ‘आयुष्मान भारत’, ‘प्रधानमंत्री आवास योजना’ और ‘उज्ज्वला योजना’ जैसी योजनाओं ने गरीब और मध्यम वर्ग के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है।
उन्होंने बताया कि ‘गांव चलो-बस्ती चलो’ अभियान के माध्यम से योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जा रहा है। साथ ही राजस्थान के बुनियादी ढांचे और स्वास्थ्य सेवाओं के लिए केंद्र द्वारा बड़े निवेश की जानकारी भी दी। इस सत्र की अध्यक्षता पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ. प्रियशील हाडा ने की।

बूथ प्रबंधन संगठन की बुनियाद

अंतिम सत्र ‘बूथ प्रबंधन’ विषय पर केंद्रित रहा। मुख्य वक्ता डॉ. प्रियशील हाडा ने कहा कि भाजपा के लिए बूथ प्रबंधन केवल चुनावी रणनीति नहीं, बल्कि संगठन की आधारशिला है। “बूथ जीता, तो चुनाव जीता” के मंत्र के साथ कार्यकर्ताओं को जमीनी स्तर पर सक्रिय रहने का संदेश दिया गया।

मंडल अध्यक्ष रचित कछावा ने बताया कि इस प्रशिक्षण से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है, जो संगठन को नई गति देगा।

इस अवसर पर मंडल महामंत्री विकास माथुर, गोपाल अहीर, राजेंद्र राठौड़, गंगाराम सैनी, नलिनी शर्मा, विक्रम सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here