Home latest सांसद अग्रवाल को “फूड कॉरपोरेशन ऑफ़ इंडिया के राजस्थान की सलाहकार समिति”...

सांसद अग्रवाल को “फूड कॉरपोरेशन ऑफ़ इंडिया के राजस्थान की सलाहकार समिति” का अध्यक्ष बनाया 

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

भीलवाड़ा। (विनोद सेन) भीलवाड़ा सांसद दामोदर अग्रवाल पर भाजपा आलाकमान का विश्वास लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी कड़ी में अब अग्रवाल को फूड कॉरपोरेशन इंडिया की सलाहकार समिति का राजस्थान राज्य का अध्यक्ष नियुक्त किया है।
साँसद प्रवक्ता विनोद झुरानी ने बताया की केंद्रीय उपभोक्ता मामले व सार्वजनिक वितरण मंत्रालय की अनुशंसा पर भीलवाड़ा साँसद दामोदर अग्रवाल को आलाकमान ने एक बार पुनः विश्वास जताते हुए फ़ूड कॉर्पोरेशन इंडिया की सलाहकार समिति के राजस्थान का अध्यक्ष नियुक्त किया है ।
विदित है की सासंद अग्रवाल लोकसभा में सचेतक भी है व रेल्वे स्टैंडिंग कमेटी के सदस्य के साथ -साथ पेट्रोलियम एवं नेचुरल गैस मंत्रालय की केंद्रीय परामर्शदात्री समिति में भी सदस्य है ।
अग्रवाल सांसदों के वेतन-भत्ते- पेंशन कमेटी के भी सदस्य हैं ।।
अग्रवाल की नियुक्ति से कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल बन गया सभी ने अग्रवाल को बधाई देकर शुभकामनाएं दी।

केन्द्र सरकार ने सभी छत्तीस राज्यों में फूड कॉरपोरेशन इंडिया की परामर्शदात्री समिति के राज्यो के चेयरमैन नियुक्त किए हैं। यह परामर्शदात्री समिति जो उपभोक्ता मामले के मंत्रालय के अधीन होकर खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण का कार्य करेगी इस राज्य के चेयरमैन को इस समिति की गाइडलाइन के अनुसार केन्द्र व राज्य के सामंजस्य से राज्य समिति का गठन करना है। समिति के कार्य राज्य में उत्पादक उपभोक्ता के हितों का विशेष ध्यान रखकर फूड कॉरपोरेशन को अवगत कराना हे व खरीद, भंडारण का वितरण संबंधी सभी मामलों को सलाहकार समिति केंद्र तक पहुंचाएगी ।समिति के अध्यक्ष केंद्र द्वारा नियुक्त सांसद होंगे । FCI के राज्य महाप्रबंधक सचिव होंगे व अन्य सदस्य केंद्रीय खाद्य मंत्री के स्वीकृति से बनाए जाएंगे। जिसमें कृषक संस्थान, उपभोक्ता संघ, सामाजिक संस्थान एवं एनजीओ आदि होंगे इस समिति में नामित सदस्य का कार्यकाल 2 वर्ष का रहेगा व अध्यक्ष का कार्यकाल अगले आदेश तक होगा। समिति के कार्य वितरण की रूपरेखा, खाद्यान्न की गुणवत्ता, भंडारण की व्यवस्था व खाद्यान्न का ट्रांजिट संबंधी मामलों पर चर्चा करना व सरकार की विभिन्न वेलफेयर योजना जैसे अंत्योदय, बीपीएल एपीएल को खाद्यन्न वितरण खाद्यान्न विक्रय जैसे विषयों पर मंत्रालय को समय-समय पर परामर्श देना है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version