- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
विनोद सेन
भीलवाड़ा। साँसद दामोदर अग्रवाल को फ़ूड कॉर्परेशन इंडिया की सलाहकार समिति का राजस्थान का अध्यक्ष बनने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत सत्कार किया।
साँसद प्रवक्ता विनोद झुरानी ने बताया कि भीलवाड़ा साँसद दामोदर अग्रवाल को फ़ूड कॉर्परेशन इंडिया की सलाहकार समिति का राजस्थान का अध्यक्ष बनने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत कि किया ।
कार्यकर्ताओं ने अग्रवाल को फूल मालाओं से लाद दिया व जोशीले नारो से माहौल गुंजायमान हो गया। साँसद अग्रवाल ने इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को विश्वास दिलाया कि आलाकमान के द्वारा दी गई इस बड़ी जिम्मेदारी को निष्ठा व ईमानदारी से निभाउंगा व केंद्र सरकार की नीतियों को अंतिम पंक्ति के व्यक्तियों तक पहुचाया जाएगा।।
- Advertisement -













































