लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
दिसम्बर 25 से 200 फिट रोड पर शुरू हो जाएगा आवागमन
भीलवाड़ा। भीलवाड़ा सांसद दामोदर अग्रवाल के प्रयासों से, वर्षों से लंबित अजमेर रोड 200 फीट रिंग रोड पर बनने वाला रेलवे ओवरब्रिज अब जल्द ही पूरा होने की ओर है।
सांसद प्रवक्ता विनोद झूरानी ने बताया कि सांसद अग्रवाल ने दिल्ली स्थित रेल भवन में रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष सतीश कुमार से मुलाकात कर ओवरब्रिज निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा करने की मांग की। इस पर चेयरमैन सतीश कुमार ने आश्वस्त किया कि रेलवे की ओर से काम नवंबर तक पूरा कर दिया जाएगा।
सांसद अग्रवाल ने बताया कि भीलवाड़ा का यह बहुप्रतीक्षित 200 फीट रेलवे ओवरब्रिज दिसंबर से चालू हो जाएगा। इसके शुरू होने से टंकी के बालाजी से जोधड़ास तक का आवागमन सुगम होगा और स्थानीय लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।
