सर्पदंश से बाप- बेटे की मौत से दहशत, अंधविश्वास ने पकड़ा जोर
–
लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
करौली। (नवीन शर्मा) खबर मांची गांव से है जहां एक सांप के काटने से कुछ दिन पहले ही पिता -पुत्र की मृत्यु हो गई थी। अभी घर में मातम पसरा हुआ है। बाप- बेटे की मृत्यु हुए अभी 12 दिन भी नहीं हुए थे कि बीती रात इस परिवार में सांप ने तीन लोगों को और काट लिया। तीनों की स्थिति गंभीर होने पर पीड़ितों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां तीनों का डॉक्टर कैलाश मीणा की देखरेख में इलाज चल रहा है ।

मांची गांव में सर्पदंश की घटना से दहशत
मांची गांव में ही सांप ने एक और महिला को काट लिया। सर्पदंश से पीड़ित महिला को अस्पताल लाया गया है । एक ही परिवार में पांच लोगों को सर्पदंश के मामले ने पूरे गांव में दहशत का माहौल है । लोग तरह-तरह की बात कर रहे हैं। क्योंकि जिस परिवार में सांप के काटने से पिता -पुत्र की मृत्यु हुई है। वहीं पर तीन लोगों को एक ही रात में सांप के काटने की घटना से पूरा परिवार भयभीत है। सरकार की तरफ से भी किसी तरह की मदद नहीं की गई है। गांव वाले कई तरह के अंधविश्वास से भी इस घटना को जोड़कर देख रहे हैं।














































