सांभर शाकम्भर कॉलोनी में ब्रह्माकुमारीज़ संस्था द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन

0
79
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

उपखंड अधिकारी ऋषिराज कपिल बोले – “खून दान, महादान”

लोकेशन: सांभरलेक
रिपोर्ट: डब्लू गोस्वामी

सांभरलेक। ब्रह्माकुमारीज़ संस्था की ओर से देशभर में चलाए जा रहे रक्तदान अभियान के तहत रविवार को सांभर शाकम्भर कॉलोनी में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया।

शुभारंभ व मुख्य अतिथि
शिविर का शुभारंभ उपखंड अधिकारी ऋषिराज कपिल ने किया। इस अवसर पर थानाधिकारी राजेन्द्र यादव, कॉलेज प्राचार्य डॉ. अनवर कुरेशी, पूर्व प्राचार्य डा. ज्ञानप्रकाश दायमा तथा विपुल दास महाराज विशेष अतिथि के रूप में मंच पर उपस्थित रहे।

“रक्तदान सबसे बड़ा पुण्य कार्य”
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एसडीओ ऋषिराज कपिल ने कहा –

“रक्तदान सबसे बड़ा पुण्य कार्य है। एक यूनिट रक्त किसी ज़रूरतमंद का जीवन बचा सकता है, इसलिए हर व्यक्ति को रक्तदान अवश्य करना चाहिए।”

57 यूनिट रक्त संग्रहित
सुबह से ही रक्तदाताओं का उत्साह देखने लायक रहा। समाचार लिखे जाने तक कुल 57 यूनिट रक्त एकत्रित किया जा चुका था।

सेवा में जुटे ब्रह्माकुमारीज़
शिविर के दौरान ब्रह्माकुमारीज़ संस्था के भाई-बहन सेवा कार्य में सक्रिय रूप से जुटे नज़र आए और आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here