सामलपुरा में गौशाला की जमीन पर स्कूल निर्माण 

0
130
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

पंचायत की मनमानी पर भड़के ग्रामीण
पंचायत समिति सदस्य व सरपंच प्रतिनिधि में झड़प,एसडीएम तहसीलदार एवं विकास अधिकारी को दिया ज्ञापन

सांभरलेक:- रिपोर्ट डब्लू गोस्वामी एंकर। सामलपुरा गांव में खसरा नंबर 255/1 की चार बीघा गौशाला भूमि पर पंचायत ने बिना सहमति स्कूल भवन खड़ा कर दिया, जिस पर ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। गौशाला को अन्यत्र शिफ्ट करने को लेकर पंचायत समिति सदस्य धन्नालाल नोदल और सरपंच प्रतिनिधि भंवरलाल निठारवाल में तीखी झड़प हुई।

ग्रामीणों ने इसे पंचायत की मनमानी और पारदर्शिता की कमी बताते हुए कहा कि आज गौशाला की जमीन ली है, कल कौन सी सार्वजनिक संपत्ति पर बुलडोजर चलेगा, कहना मुश्किल है। आश्वासन के बावजूद ग्रामीणों ने चेताया कि वे जमीन का अन्य उपयोग किसी भी हालत में स्वीकार नहीं करेंगे।

विवाद के बीच सरपंच प्रतिनिधि भंवरलाल निठारवाल ने आश्वासन दिया कि उक्त भूमि में से एक भाग गौशाला और एक भाग स्कूल के नाम करवा दिया जाएगा। इस भरोसे के बाद मामला शांत हुआ।मामला को देखते हुए ग्रामीणों नेएसडीएम तहसीलदार एवं विकास अधिकारी कोअलग से दिया ज्ञापन।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here