लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
जोधपुर। चर्चित साध्वी प्रेम बाईसा की रहस्यमय मौत के 18 दिन बाद पुलिस ने मामले का खुलासा कर दिया है। पोस्टमार्टम, एफएसएल और विसरा रिपोर्ट तथा डॉक्टरों की राय के आधार पर पुलिस कमिश्नर ओमप्रकाश पासवान ने बताया कि साध्वी प्रेम बाईसा को फेफड़ों की गंभीर बीमारी थी और अस्थमा के कारण कार्डियक अरेस्ट से उनकी मृत्यु हुई।
इस दौरान पुलिस ने 44 लोगों से पूछताछ की, 106 मोबाइल नंबरों की कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) खंगाली और 37 नमूने एफएसएल भेजे। जांच में नर्सिंग कर्मचारी देवी सिंह द्वारा डेक्सोना और डायनापाल इंजेक्शन बिना डॉक्टर की पर्ची और बिना मेडिकल काउंसिल में रजिस्टर किए दिए गए पाए गए। मेडिकल काउंसिल की रिपोर्ट आने के बाद उनके खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई की जाएगी।
साध्वी प्रेम बाईसा के पिता विरामनाथ अब भी न्याय की मांग में उपवास पर हैं।
