आरपीएससी ने फर्स्ट ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा की तारीखें बदली

0
315
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद आरपीएससी ने जारी की संशोधित परीक्षा तिथि

जयपुर। फर्स्ट फर्स्ट ग्रेड परीक्षा तिथि आगे बढ़ाने की मांग को लेकर पिछले 9 दिनों से धरना प्रदर्शन कर रहे छात्रों की मांगों पर सकारात्मक विचार करते हुए आरपीएससी  ने अब फर्स्ट ग्रेड परीक्षा को संशोधित परीक्षा तिथि जारी कर दी है।  आरपीएससी में यह बदलाव सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद जारी किए हैं।  आपको बता दें कि छात्रों ने इस लड़ाई को सड़क से लेकर कोर्ट तक लड़ा, जिसमें कोर्ट ने छात्रों के प्रति सहानुभूति दिखाते हुए आरपीएससी को परीक्षा देने में बदलाव के निर्देश दिए । उसके बाद आरपीएससी ने संशोधित परीक्षा तिथि जारी कर दी है ।

फर्स्ट ग्रेड छात्रों का पूरा आंदोलन छात्र नेता मनोज मीणा की अगुवाई में चला 9 दिन तक धरना और 7 दिन की भूख हड़ताल के बाद आखिरकार आरपीएससी ने छात्रों की वाजिब  मांग को समझा और उनके पक्ष में परीक्षा की तिथि बदलने की घोषणा की।  छात्र नेता मनोज मीणा ने बताया कि फर्स्ट ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा के दिन यूजीसी नेट परीक्षा टकरा रही थी। परीक्षा तिथियां में संशोधन करने से अभ्यर्थियों को आसानी रहेगी।

हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट तक भी गए छात्र
मनोज ने बताया कि उन्होंने इस संघर्ष को सिर्फ सड़कों तक ही नहीं रखा, बल्कि इसे राजस्थान हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट तक ले जाकर कानूनी लड़ाई भी लड़ी।

आरपीएससी ने आंदोलन को बताया था फर्जी
हालांकि RPSC ने प्रेस में इस आंदोलन को ‘फर्ज़ी’ बताया, लेकिन अंततः 23 जून को आयोग को झुकना पड़ा। आयोग ने उन परीक्षाओं को पोस्टपोंड कर दिया जो UGC-NET से क्लैश कर रही थीं , जो इस आंदोलन की सीधी जीत मानी जा रही है।
मनोज मीणा के नेतृत्व में  अभ्यर्थियों को न्याय मिला, और यह संघर्ष पूरे राजस्थान में छात्र शक्ति की मिसाल बन गया। छात्रों ने आरपीएससी की नई अधिसूचना जारी करने के साथी बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के सामने खड़े होकर आतिशबाजी की और नारेबाजी भी की छाती छात्र शक्ति की जीत करार दिया।

 

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here