लोक टुडे न्युज़ नेटवर्क
रियाँबड़ी (नागौर): रियाँबड़ी उपखण्ड मुख्यालय की पहाड़ी पर स्थित बजरंगगढ़ बालाजी मंदिर में बजरंगगढ़ सेवा समिति के तत्वावधान में भव्य अन्नकूट महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बालाजी महाराज का विशेष श्रृंगार किया गया और महाआरती के पश्चात अन्नकूट प्रसाद का भोग लगाकर शहरवासियों की सुख-शांति की कामना की गई।
समिति के सदस्यों ने अन्नकूट प्रसाद का वितरण भी किया। बजरंगगढ़ सेवा समिति के अध्यक्ष जगदीश राठी ने उपस्थित सदस्यों के समक्ष वार्षिक आय-व्यय का ब्यौरा साझा किया। इस अवसर पर भामाशाह भंवरलाल बांगड़ ने मंदिर प्रांगण में डोम लगाने की घोषणा की, और समिति ने उन्हें पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया।
कार्यक्रम में समिति के सदस्य श्यामसुंदर रुणवाल, रामप्रसाद सोनी, रामकिशोर तिवाड़ी, दिपेन्द्र सिंह, मिठूलाल सोनी और प्रणव सोनी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
अन्नकूट महोत्सव ने भक्तों को एकजुट होकर धार्मिक और सामाजिक आनंद का अनुभव प्रदान किया।












































