लोक टुडे न्युज़ नेटवर्क
बजरी खनन लीज के विरोध में शहरवासियों का आंदोलन तेज
राकेश शर्मा
नागौर, रियाँबड़ी। में आज से सम्पूर्ण शहर अनिश्चितकालीन बंद कर दिया गया है।यह बंद स्थानीय नागरिकों द्वारा बजरी खनन के खिलाफ किए जा रहे विरोध प्रदर्शन का परिणाम है।बाजारों की सभी दुकानें, व्यापारिक प्रतिष्ठान और अन्य व्यावसायिक गतिविधियाँ पूरी तरह से ठप पड़ी हैं। शहरवासियों ने एकजुट होकर बाजार बंद करवाए और सड़कों पर उतर कर शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया।शहर के प्रमुख संगठनों और नागरिकों ने मिलकर प्रशासन के खिलाफनाराजगी जाहिर की है प्रदर्शनकारियों का कहना है कि अनियंत्रित बजरी खनन से पर्यावरण को गंभीर नुकसान हो रहा है,साथ ही क्षेत्र कीजलधाराओं और खेती योग्य भूमि पर भी इसका दुष्प्रभाव पड़ रहा है। लोगों का जीवन और स्वास्थ्य भी खतरे में आ गया है।
आंदोलनकारियों ने तीन सूत्रीय मांगें रखी हैं —
1. रियाँबड़ी क्षेत्र में औरण भूमि से बजरी खनन लीज पर तुरंत रोक लगाई जाए।
2. पर्यावरण संरक्षण के नियमों का सख्ती से पालन कराया जाए 3.भ्र्ष्टाचार मे लिप्त अधिकारियो पर कार्यवाही की मांग।
स्थानीय प्रशासन से कई बार ज्ञापन देने और वार्ताएं करने के बावजूद जब कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया, तो नागरिकों ने विरोध का रास्ता अपनाया।आंदोलनकारियों ने चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं,तब तक बंद जारी रहेगा। रियाँबड़ी का यह आंदोलन अब अन्य गांवों और कस्बों तक फैलने की संभावना भी जताई जा रही है।














































