Home education रियांबड़ी में तिरंगा और स्वच्छता का संगम, रैलियों से गूंजा देशभक्ति संदेश

रियांबड़ी में तिरंगा और स्वच्छता का संगम, रैलियों से गूंजा देशभक्ति संदेश

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

पादूकलां — राजस्थान सरकार के हर घर तिरंगा एवं हर घर स्वच्छता अभियान 2025 के तहत पंचायत समिति रियांबड़ी में महिला एवं बाल विकास विभाग के सहयोग से रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सेल्फी प्वाइंट के माध्यम से उपस्थित जनसाधारण ने तिरंगा रैली के साथ स्वच्छता का संकल्प दोहराया।

ग्राम पंचायत जाटावास और सेसड़ा में राजकीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने तिरंगा रैली निकालकर ग्रामवासियों को स्वच्छता और देशभक्ति का संदेश दिया। वहीं ग्राम पंचायत पादू खुर्द में छात्र-छात्राओं की तिरंगा रैली के साथ डीजे पर देशभक्ति गीतों के बीच मोटरसाइकिल रैली ने विशेष आकर्षण बटोरा। पुरुष, महिलाएं और बच्चे समूह में एकत्र होकर भाव-विभोर हो उठे।

कार्यक्रम में विकास अधिकारी राकेश कुमार महरिया, सरपंच राम निवास चौधरी, सहायक विकास अधिकारी जगदीश प्रसाद मालीधर्मेंद्र गिल, ब्लॉक कोऑर्डिनेटर नूतन कुमार राठी, कंप्यूटर ऑपरेटर पवन कुमार शर्मा, पटवारी कृष्णा मौर्य, कृषि पर्यवेक्षक हंसा सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version