Home latest पादूकलां में रामकुमार भूतड़ा का दौरा, ‘एक पेड़ मां के नाम’ पोस्टर...

पादूकलां में रामकुमार भूतड़ा का दौरा, ‘एक पेड़ मां के नाम’ पोस्टर का विमोचन

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

पादूकलां। पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष (भाजपा) व अखिल भारतीय माहेश्वरी सेवा सदन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामकुमार भूतड़ा ने पादूकलां का दौरा कर ‘एक पेड़ मां के नाम’ पोस्टर का विमोचन किया। इस अवसर पर उन्होंने पेड़ों के महत्व और पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता पर जोर दिया।

कार्यक्रम महाश्री गोगाजी गौशाला पादूकलां में परम पूज्य संत 1008 नारायणनाथ जी महाराज (मण्डीरास) और श्री 108 बालयोगी पीर लक्ष्मणनाथ जी महाराज (मेवड़ा) के सान्निध्य में संपन्न हुआ।

आयोजन में रियांबड़ी ब्रह्म समुदाय सेवा समिति के संरक्षक शांतिलाल ओझा, अध्यक्ष एडवोकेट रामकिशोर तिवाड़ी, डॉ. श्याम सुंदर दिवाकर सहित कई गणमान्यजन उपस्थित रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version