रेनवाल क्लब के 17वें रक्तदान शिविर के पोस्टर का हुआ विमोचन — बड़े मंदिर महंतश्री ने किया विमोचन

0
401
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

नवीन कुमावत
किशनगढ़ रेनवाल। रेनवाल क्लब के तत्वावधान में 27 मार्च को माहेश्वरी भवन में होने वाले 17वें रक्तदान शिविर का शनिवार को बड़े मंदिर महंतश्री डाॅ.जुगलकिशोरजी शरण ने पोस्टर का विमोचन किया।
बड़े मंदिर में आयोजित पोस्टर विमोचन कार्यक्रम में महंतश्री ने पोस्टर का विमोचन करते हुए शिविर में अधिक से अधिक रक्तदान करने की अपील की।
इस अवसर पर रेनवाल क्लब के अध्यक्ष डाॅ.मुकेश शर्मा, शिविर संयोजक धर्मेन्द्र सिंह शेखावत, रेनवाल व्यापार महासंघ अध्यक्ष अशोक असावा, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष योगेंद्र सिंह शेखावत, नगर कांग्रेस अध्यक्ष ओमप्रकाश मुण्डोतिया, नगर भाजपा महामंत्री एवं रेनवाल क्लब उपाध्यक्ष राजेश रावत, सैनिक वैलफेयर सोसाइटी के महामंत्री सलाउद्दीन कायमखानी, विश्व हिन्दू परिषद के नगर अध्यक्ष बाबुलाल जोगीदास, समाजसेवी उमेश फलोड, महेंद्र पाटनी, खेमचंद जाखोटिया, पण्डित अनुराग शर्मा, विष्णु जाखोटिया, रणजीत सिंह भाटी, वरिष्ठ सदस्य संजय तोतला, विरेन्द्र मिश्रा, गिरधारी सांखला, सुरेन्द्र सिंह शेखावत, प्रिंस तिवाड़ी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here