लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
जयपुर। राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग ,अनुसूचित जाति, जनजाति एवं अल्पसंख्यक महासंघ( यूबीसी ) का राष्ट्रीय सम्मेलन 15 जून को शाम 5:00 बजे डॉ، भीमराव अंबेडकर वेलफेयर सोसाइटी भवन के रमाबाई ऑडिटोरियम झालाना डूंगरी जयपुर में होगा। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए संगठन के प्रदेश अध्यक्ष राजपाल मीणा ने बताया कि महासंघ के राष्ट्रीय अधिवेशन में ओबीसी, अनुसूचित जाति ,जनजाति एवं अल्पसंख्यकों के हितों की रक्षार्थ चर्चा की जाएगी। सम्मेलन का उद्घाटन महासंघ की राष्ट्रीय अध्यक्ष एस गीता दीप प्रजननकर करेगी ।सम्मेलन में सभी प्रदेशों के प्रतिनिधि, प्रदेश अध्यक्ष, महासचिव और पदाधिकारी भाग लेंगे। महासंघ के सम्मेलन में एससी,एसटी बैकलॉग को पूरा करने, एससी ,एसटी के आरक्षण को दो प्रतिशत बढ़ाने ,संविदा कर्मचारियों में एससी, एसटी ,ओबीसी को आरक्षण देने को लेकर विचार विमर्श किया जाएगा। प्रदेश प्रवक्ता सुखलाल मीना और सचिव डॉ राजेंद्र बंसल ने बताया कि सम्मेलन में शामिल होने के लिए सभी समाजों के प्रतिनिधियों को बुलाया आमंत्रित किया गया है । इस अवसर पर सामाजिक गीत में कार्य करने वाले सामाजिक प्रतिनिधियों का सम्मान भी किया जाएगा।
