Home latest समर्पित स्वैच्छिक रक्तदान से जन जाग्रति लाये – अग्रवाल

समर्पित स्वैच्छिक रक्तदान से जन जाग्रति लाये – अग्रवाल

0

विश्व रक्तदाता दिवस आज

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

जयपुर I विश्व रक्तदाता दिवस हर वर्ष 14 जून को मनाया जाता है I नोबेल पुरस्कार विजेता कार्ल लैंडस्टीनर, जिन्होंने रक्त समूह प्रणाली (ABO Blood Group System) की खोज की थी के जन्मदिन पर यह दिवस मनाया जाता है I यह दिन रक्तदाताओं के अमूल्य योगदान को सम्मानित करने और सुरक्षित रक्त दान की आवश्यकता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए समर्पित है।
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) और अंतरराष्ट्रीय रक्त आधान सोसायटी (International Society of Blood Transfusion) ने इसकी शुरुआत 2004 में की थी। विश्व रक्तदाता दिवस का मुख्य उद्देश्य रक्त दान के प्रति जागरूकता, उन लोगों को धन्यवाद देना जो बिना किसी स्वार्थ के रक्त दान करते हैं, रक्त की गुणवत्ता और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जागरूकता फैलाने और अस्पतालों और रक्त बैंकों में आपात स्थति के लिए पर्याप्त रक्त भंडार सुनिश्चित करना है।

यही कारण है कि देश और प्रदेश में विभिन्न सामाजिक संस्थाएं और ब्लड बैंक स्वेच्छिक रक्तदान के लिए सतत रूप से जागरूकता अभियान और रक्तदान शिविर आदि का आयोजन करती रहती हैं I स्वास्थ्य कल्याण ब्लड बैंक के प्रबंध न्यासी डॉ. एस एस अग्रवाल ने स्वैच्छिक रक्तदान से जन जाग्रति लाने का आव्हान करते हुए कहा है कि स्वास्थ्य कल्याण ब्लड बैंक जो कि राजस्थान का प्रथम ब्लड बैंक है एवं NABH Accredited ब्लड बैंक है I स्वास्थ्य कल्याण पहला ब्लड बैंक है जिस पर भारत सरकार के डाक विभाग ने पोस्टल कवर जारी किया I इस ब्लड बैंक ने राजस्थान में पहली बार ब्लड कम्पोनेन्ट सेपरेशन यूनिट स्थापित की जिसकी मदद से एक यूनिट के कई घटक निकल कर कई मरीजो को लाभान्वित किया जा सकता हैं I स्वास्थ्य कल्याण ब्लड बैंक ने एक और नवाचार करते हुए इस सेक्टर में पहला डिजिटल वॉलेट बनाया जिससे रक्तदाता द्वारा दिए एवं लिए गए ब्लड का ब्यौरा रखा जा सके और उसका बैंक की तरह इस्तेमाल किया जा सके I हाल ही में ब्लड बैंक ने नागरिक उड्डयन मंत्रालय, भारत सरकार से ड्रोन के माध्यम से एक से दुसरे स्थान पर ब्लड सप्लाई शुरू करने की कवायद की है I उन्होंने बताया कि स्वेच्छिक रक्तदान के क्षेत्र में स्वास्थ्य कल्याण ब्लड बैंक ने राजस्थान में महती भूमिका निभाई है I डॉ. एस एस अग्रवाल का कहना है कि हमने राजस्थान में स्वेच्छिक रक्तदान के क्षेत्र में जाग्रति लाने के लिए रक्तदान मेला और रेलियाँ सहित अनेक प्रयास निरंतर किये I
डॉ. एस एस अग्रवाल का कहना है कि रक्त दान प्रक्रिया न्यूनतम 10 से 15 मिनट में पूरी हो जाती है। 18 से 65 वर्ष का वह व्यक्ति जिसका न्यूनतम वजन 45 किलोग्राम है, कोई गंभीर बीमारी नहीं है, दो रक्त दान के बीच कम से कम 3 महीने का अंतर है, रक्तदान कर सकता है I
रक्त दान करने से दाता का स्वास्थ्य बेहतर होता है, जैसे रक्तचाप नियंत्रण और आयरन स्तर संतुलन बना रहता है, शरीर 24 से 48 घंटों से लेकर दो हप्तो में रक्त की पूर्ति कर लेता है। यही नहीं एक व्यक्ति द्वारा दान की गई रक्त की एक यूनिट, तीन लोगों की जान बचा सकती है।

स्वास्थ्य कल्याण ब्लड बैंक के मैनेजिंग डायरेक्टर आनंद अग्रवाल ने बताया कि स्वास्थ्य कल्याण ब्लड बैंक द्वारा छ लाख से ज्यादा रक्तदान करवाया जा चुका हैं एवं बारह लाख से ज्यादा रक्त यूनिट्स मरीजों को दी जा चुकी है। संस्था द्वारा वर्षभर में स्वयंसेवी संस्थाओं के सहयोग से 300 से ज्यादा रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जाता है। स्वास्थ्य कल्याण ब्लड बैंक में 82 प्रतिशत से ज्यादा रक्त स्वैच्छिक रक्तदान के माध्यम से आता है। संस्था द्वारा 5368 रक्तदान शिविरो का आयोजन किया जा चुका है। राजस्थान में वर्षभर में चार लाख से ज्यादा रक्तदान किया जाता है।

डॉ एस एस अग्रवाल ने प्रत्येक नागरिक विशेषकर युवाओं से विश्व रक्तदाता दिवस पर आव्हान किया कि वे कम से कम वर्ष में एक बार रक्तदान अवश्य करें जिससे जरूरत के वक्त मरीज के परिजनों को एवज में रक्तदान नहीं करना पड़े। स्वैच्छिक रक्तदान ही श्रेष्ठ रक्तदान है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version