रसद विभाग ने किए 27 सिलेण्डर जब्त

0
201
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

अजमेर। (नितिन मेहरा) अजमेर रसद विभाग द्वारा घरेलू एलपीजी सिलेण्डरों के अवैध भण्डारण व व्यवसाय की सूचना प्राप्त होने पर अजमेर रसद विभाग जांच दल द्वारा 10 घरेलू गैस सिलेण्डर तथा 17 अप्रमाणित नॉन मार्का सिलेण्डर जब्त किए गए। जिला रसद अधिकारी नीरज कुमार जैन ने बताया कि जब्त किए गए सभी सिलेण्डर गुलाब गैस एजेन्सी पर सुरक्षित रखवाएं। इनमें अल्लाह नूर स्वीट्स चौधर मौहल्ला से 2 घरेलू सिलेण्डर, सैयद उम दानिया रेस्टोरेन्ट चूनपचान मौहल्ला से 17 अप्रमाणित नॉन मार्का, घरेलू सिलेण्डर व गैस रिफिलिंग यंत्र, शमा टी स्टॉल देहली गेट से एक घरेलू सिलेण्डर, साई होटल देहली गेट से 2 घरेलू सिलेण्डर, मैसर्स होटल गुलाब पैलेस देहली गेट तथा राकेश टी स्टॉल देहली गेट से एक-एक घरेलू सिलेण्डर जब्त किए। इन फर्मो का यह कृत्य एलपीजी ऑर्डर-2000 का उल्लंघन है। साथ ही ये प्रकरण ईसी एक्ट 1955 की धारा 6 ए में जिला कलक्टर के न्यायालय में प्रस्तुत किए जाएंगे। जांच दल में जिला रसद अधिकारी रतन कौर, प्रवर्तन अधिकारी जगदीश प्रसाद शर्मा, प्रर्वतन निरीक्षक उर्मिला सेहर एवं महेन्द्र कुमार यादव तथा दरगाह थाने के अधिकारी राजाराम सम्मिलित रहे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here