रसद विभाग की कार्रवाई, 53 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त

0
60
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

डीडवाना (प्रदीप कुमार डागा) – शहर में गैस आपूर्ति की स्थिति को लेकर रसद विभाग सतर्क हो गया है। जिले के डीडवाना क्षेत्र में टीम ने होटलों, ढाबों और रेस्टोरेंट्स पर कार्रवाई की।

कर्मियों ने शहर के लगभग 10-15 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। इस दौरान 53 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए गए। जांच में पाया गया कि कई रेस्टोरेंट और होटल बिना डायरी और वैध कनेक्शन के गैस का उपयोग कर रहे थे।

कार्रवाई अवैध भंडारण, दुरुपयोग और अवैध गैस उपयोग को लेकर की गई। यह कार्रवाई जिला रसद अधिकारी उपेन्द्र ढाका के निर्देशन में संपन्न हुई।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here