Home latest मोदी के चलते राम का विरोध करने वाले बन गए राम भक्त:—...

मोदी के चलते राम का विरोध करने वाले बन गए राम भक्त:— मदन राठौड़

0

 

जनकल्याणकारी बजट के लिए आभार और नागरिक अभिनंदन समारोह में प्रदेशाध्यक्ष का हुआ भव्य स्वागत

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
जयपुर,।(आर एन सांवरिया) भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ का शुक्रवार को राजधानी जयपुर के वैशाली नगर इलाके में भव्य नागरिक अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम आयोजक प्रेम सिंह बनवासा ने भाजपा सरकार की ओर से पेश किए गए जनकल्याणकारी बजट के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आभार जताते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ का अभिनंदन किया। वैशाली नगर सिरसी रोड स्थित एक मैरिज गार्डन में आयोजित कार्यक्रम में जयपुर ग्रामीण सांसद राव राजेन्द्र सिंह, जयपुर सांसद मंजू शर्मा और भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

नागरिक अभिनंदन समारोह में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि देश में राष्ट्र चरित्र का निर्माण करने का कार्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है। केंद्र सरकार ने बजट में एक रूपए तक का नया टैक्स नहीं लगाया। टैक्स लगाए बिना देश के विकास के लिए तथा प्रत्येक आदमी के जीवन स्तर ऊँचा उठाने के लिए कई जनकल्याणकारी योजनाएं शुरू की। पीएम मोदी ने चोरियां रोककर उस पैसे को जनता के विकास कार्यों में लगाने का काम किया है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विश्व के 40 से अधिक देशों में वहां का सर्वोच्च सम्मान से नवाजा गया। इससे स्पष्ट हो गया कि मोदी देश में ही नहीं, विश्व में सर्वोधिक लोकप्रिय नेता है। पीएम मोदी ”सर्वे भवन्तु सुखिनः सर्वे सन्तु निरामया…” की सोच पर कार्य करते है। मोदी ने सदैव राष्ट्र प्रथम की भावना को ध्यान में रखते हुए कार्य योजनाएं बनाई है। मोदी की दूरदर्शी सोच और विजन के चलते आज भारत विश्व की पांचवीं अर्थ व्यवस्था बनकर उभर गया। अब इसमें ​तेजी से सुधार हो रहा है और यह जल्द ही तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनकर उभरेगा। मोदी ने मुस्लिम देशों में भी मंदिर तक बनवाने का कार्य भी किया है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि राम का विरोध करने वाले राम भक्त बन गए, कुंभ का विरोध करने वाले महाकुंभ में जाकर डूबकी लगा रहे है, यह परिवर्तन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चलते ही संभव हो पाया है। इतना ही नहीं, मोदी ने घोटालेबाजों को अंदर करने का काम किया है। फिर चाहे सोनिया गांधी हो, राहुल गांधी हो या फिर अरविंद केजरीवाल हो, कई घोटालेबाज जमानत पर चल रहे है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version