लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
बीकानेर (विजय कपूर)। बीकानेर के पीबीएम ब्लड बैंक में रविवार को युवा रक्तवीर जीवनदाता सेवा समिति, बीकानेर टीम के संस्थापक राजेश गोदारा छट्टासर के जन्मदिवस के अवसर पर तृतीय रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में युवाओं ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर समाजसेवा की मिसाल पेश की।
शिविर में विशिष्ट अतिथि के रूप में कानि. मुखराम जाखड़ और रामनिवास गोदारा उपस्थित रहे, जबकि समाजसेवक ओंकारनाथ और गोपाल राजपुरोहित ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम का आयोजन रक्तमित्र अब्दुल कलाम और कानी. सोमवीर डागर की प्रेरणा से हुआ।
शिविर में कुल 65 लोगों ने पंजीकरण करवाया, जिनमें से 51 ने स्वैच्छिक रक्तदान किया। महिला रक्तदाता सुमन गौड़ ने पहली बार रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की।
समिति के सदस्य एवं राजस्थान पत्रिका प्रिंट मीडिया के संवाददाता सुरेंद्र सिंह इंदा ने बताया कि शिविर में पीबीएम ब्लड बैंक के डॉ. अरुण भारती, डॉ. प्रेम पड़िहारा, डॉ. कुलदीप मेहरा एवं नर्सिंग स्टाफ ने सक्रिय भूमिका निभाई। साथ ही जितेंद्र सिंह, शिवराज नाई, डालचंद पानेचा, रमेश थोरी, देवीलाल सारण, पूनमचंद गोदारा, रेखा वर्मा आदि की भी सराहनीय सहभागिता रही।
संस्थापक राजेश गोदारा ने कहा कि युवा रक्तवीर जीवनदाता सेवा समिति रक्तदान के लिए आमजन को प्रेरित करने और जरूरतमंदों को समय पर रक्त उपलब्ध करवाने के साथ-साथ सामाजिक कार्यों में भी हमेशा अग्रणी रहती है।
इस अवसर पर वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक श्याम सुंदर शर्मा, वरिष्ठ अध्यापक इंदरचंद गोदारा, आईदान राम नाई, बजरंग कायल, कैलाश मुंड (एसटीएफ), अनिल, रोहित, भागूराम नाई, श्रीचंद गोदारा और प्रदीप मुंड सहित कई गणमान्यजन उपस्थित रहे।
समिति ने सभी रक्तदाताओं और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में और भी बड़े स्तर पर शिविर आयोजित करने का संकल्प लिया।