Home latest रक्तदाता के स्वास्थ्य के लिए नियमित रक्तदान अच्छा है: लादूराम बांगड़

रक्तदाता के स्वास्थ्य के लिए नियमित रक्तदान अच्छा है: लादूराम बांगड़

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी जिला शाखा विश्व रक्तदाता दिवस पर विशाल रक्तदान शिविर आयोजित, एकत्र हुआ 111 यूनिट रक्त

भीलवाडा। (पंकज पोरवाल) इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी जिला शाखा भीलवाड़ा द्वारा राजकीय महात्मा गांधी ब्लड सेंटर में आयोजित विशाल रक्तदान शिविर का उद्घाटन भीलवाड़ा विधायक अशोक कोठारी जिला परिषद मुख्य कार्यकारी अधिकारी चंद्रभान सिंह भाटी, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा, भीलवाड़ा मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल डॉक्टर वर्षा अशोक सिंह, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर सी पी गोस्वामी महात्मा गॉंधी हास्पीटल अधीक्षक डॉ अरुण गौड़, समाज कल्याण विभाग के संयुक्त निदेशक मुकुल शर्मा सार्वजनिक निर्माण विभाग अधीक्षण अभियंता मनोज जोशी एवं अधिशासी अभियंता संदीप झंवर सहित अनेक पदाधिकारी की गरिमामयी उपस्थिति रही।

इस अवसर पर भीलवाड़ा विधायक अशोक कोठारी ने रेड क्रॉस द्वारा किये जा रहे सेवा कार्यों पर प्रकाश डालते हुए हर समय तत्पर रहने पर संस्था का आभार व्यक्त किया जिला परिषद मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने रेडक्रॉस भवन निर्माण पर जानकारी प्राप्त की एवं स्वीकृति आवंटित राशि कम पड़ने पर डीएमएफटी द्वारा और राशि जारी करने का विश्वास दिलाया एवं भीलवाड़ा विधायक कोटे से स्वीकृत राशि को अति शीघ्र आवंटित करने का भरोसा दिलाया।

समिति के चेयरमैन लादूराम बांगड़ ने इस अवसर पर कहा कि रक्तदान जीवन बचाने का एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम है यह किसी भी व्यक्ति द्वारा किया जाने वाला उद्धार कार्यों में से एक है एक बार के रक्तदान से कहीं जान बचाई जा सकती है इसलिए रक्तदान जरूर करें जो दुर्घटनाओं सर्जरी कैंसर उपचार रक्त संबंधी विकारों से पीड़ित लोगों की सहायता कर सकता है। नियमित रक्तदान केवल प्राप्त कर्ता के लिए फायदेमंद है बल्कि रक्तदाता के स्वास्थ्य के लिए भी अच्छा हो सकता है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version