Home latest रक्त दान शिवर का आयोजन

रक्त दान शिवर का आयोजन

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

भरतपुर में विप्र फाउंडेशन ने सर्व समाज को साथ लेकर पराक्रमी सैनिकों के सम्मान में किया रक्त दान शिवर का आयोजन

भारतीय। सेना के पराक्रम व शौर्यता से परिपूर्ण सैनिकों के सम्मान में विप्र फाउंडेशन भरतपुर द्वारा होटल ईगल नेस्ट सारस चौराहे पर रक्त दान शिवर का आयोजन किया गया, शिवर का उदघाटन मुख्य अतिथि साहब सिंह एडवोकेट सदस्य पीसीसी द्वारा किया गया। इस मौके पर कार्यक्रम की अध्यक्षता राजेन्द्र प्रसाद पाराशर अध्यक्ष ब्राह्मण समाज फरीदाबाद ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में गंगाराम पाराशर प्रदेश उपाध्यक्ष विप्र फाउंडेशन, डॉ दयाचंद पचौरी प्रदेश महामंत्री, अनिल भारद्वाज प्रदेश अध्यक्ष शैक्षणिक प्रकोष्ठ, विपुल शर्मा ज़िला महामंत्री, देवाशीष भारद्वाज प्रदेश महामंत्री युवा प्रकोष्ठ, हेमन्त प्रदेश उपाध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ, गिरधारी तिवारी, प्रेम सिंह प्रजापत, लाखन, इंद्रजीत भारद्वाज राहुल बंसल,श्रीभगवान कटारा इंजी.जीवनलाल शर्मा शामिल हुए, शिवर विप्र फाउंडेशन द्वारा जरूर आयोजित किया गया था। 

लेकिन सभी धर्मों को साथ लेकर किया गया था, जिसमें सभी धर्मों के लोगों ने बढ़चढ़ कर रक्त दान किया गया, शिवर में 63 वर्षीय इंजी. राजेन्द्र डंडोतिया भी रक्त दान कर युवाओं के लिए प्रेरणा सोत्र बने, अलका शर्मा द्वारा रक्तादान कर महिलाओं को भी रक्त दान के लिए प्रेरित किया गया।  शिवर में मातृ शक्ति, व बहनों द्वारा भी रक्त दान किया गया, शिवर में सभी रक्तदानवीरो का सम्मान पटुका, सम्मान पत्र और उपहार देकर किया गया, सभी के लिए भोजन व्यवस्था भी रखी गई थी, रक्त एकत्रित करने की व्यवस्था महाराजा सूरजमल ब्लड सेन्टर द्वारा बखूबी की गई थी, शिवर सांय 5 बजे तक चला जिसमें 57 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया,शिवर में मुरारी लाल सैनी, हिमांशु शर्मा, पियूष, प्रेमचंद, भुवनेश्वरी, अलका शर्मा अजीत , प्रवेश पचौरी, दीपक, वेदप्रकाश, अक्षयतिवारी,राहुल फौजदार, पवन सोलंकी, जितेन्द्र, रवि कुमार जाटव, गणेश पाराशर, अभिषेक नितिन खत्री कमल सेवा, यदुवीर सिंह राहुल गर्ग डॉ लोकपाल सिंह, प्रेमपाल सोलंकी इत्यादि कॉफी संख्या में लोग मौजूद रहे और लगभग सभी ने रक्तादान किया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version