Home crime वो परिवार समेत दिनदहाड़े मां के दरबार में आया,और अपनी झोली भरकर...

वो परिवार समेत दिनदहाड़े मां के दरबार में आया,और अपनी झोली भरकर ले गया

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

पीसांगन के करनोस में माली समाज की कुलदेवी जाखण माता मंदिर में चोरी की लाइव वारदात सीसी टीवी में हुई कैद……

ग्रामीणों ने खटखटाया पुलिस का द्वार…..

ओमप्रकाश चौधरी

अजमेर, पीसांगन । थाना क्षेत्र के करनोस से गुजरते रास मांगलियावास हाइवे पर पहाड़ी पर स्थित माली (सांखला) समाज की कुलदेवी मां जाखण माता के दरबार में एक युवक बाइक पर सवार होकर परिवार समेत दिनदहाड़े आया और मां से मिन्नते मांगते हुए। मंदिर में रखे दानपात्र का ताला तोड़कर दानपात्र के ताले समेत दानपात्र में चढ़ावे के रूप में आई चढ़ावा राशि से अपनी झोली भरकर ले गया। चोरी की संपूर्ण वारदात मंदिर में लगे सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर ग्रामीणों ने अब पुलिस का द्वार खटखटाया है। लेकिन यह वारदात हमें सोचने पर विवश करती है कि हमारा समाज किस दिशा की ओर जा रहा है, और हम लोग अपने आस्था स्थलों से भी झोली भरने से नहीं चूक रहे हैं। इससे भी एक विचारणीय पहलू यह है कि हम अपने मासूम नोनिहालो को साथ ले जाकर वारदात को उनके समक्ष अंजाम दे रहे हैं। हमारे नोनिहाल हमारे प्रत्यक्ष गवाह बन रहे हैं तो हम उनका क्या भविष्य तय करेंगे…..?

खटखटाया पुलिस का द्वार:-—फूलसागर,करनोस निवासी शेरु माली व चेनाराम माली के मुताबिक गत 20 मई को दोपहर सवा 1 बजे हुई चोरी की वारदात मंदिर में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। जिसमें एक संदिग्ध महिला एवं पुरुष अपने दो छोटे-छोटे मासूम बच्चों के साथ नजर आ रहे हैं। वह मंदिर में माता रानी के दर्शनों के फेर में मंदिर प्रांगण में इधर-उधर टहलते हुए बड़े शातिराना अंदाज से मंदिर प्रांगण में रखे दान पात्र का ताला तोड़कर दानपात्र में रखी करीब 45 हजार रुपये की दानराशि निकालकर अपने साथ लाये झोले में भरकर मंदिर प्रांगण से परिवार समेत रुखसत हो गया। सीसी टीवी फुटेज सामने आने के बाद फूलसागर,करनोस निवासी शेरू माली व चेनाराम माली ने बताया कि उन्होंने पुलिस को सूचना करते हुए। उनकी कुलदेवी जाखण माता के मंदिर में हुई वारदात का जल्द खुलासा करने की मांग पुलिस प्रशासन से की है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version