लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)।
देवली विधानसभा के उपचुनाव में जीतने के बाद प्रथम बार उनियारा पहुंचने पर नवनिर्वाचित विधायक राजेंद्र गुर्जर एवं उनके साथ आये आसींद के विधायक जब्बर सिंह सांखला का भव्य स्वागत किया। इस दौरान विधायक गुर्जर को माला पहनाने व साफा बंधवाने की लोगों में होड मच गई। विभिन्न समाज के प्रतिनिधियों व विभिन्न संगठनों के पदाधिकारीयों ने विधायक राजेंद्र गुर्जर का माला व साफा बंधवाकर स्वागत किया।
शहर भाजपा के प्रधान चुनाव कार्यालय में आयोजित स्वागत समारोह में अपनी जीत का श्रेय कार्यकर्ताओं को देते हुए विधायक राजेंद्र गुर्जर ने कहा कि इस ऐतिहासिक जीत की असली हकदार क्षेत्र की जनता है। उनकी कड़ी मेहनत से यह विजय प्राप्त हुई । उन्होंने कहा कि आपने मुझे मुझ पर जो विश्वास जताया है उस पर मैं खरा उतरने का प्रयास करूंगा। आसींद विधायक जब्बर सिंह सांखला ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए सदैव प्रयत्नशील रहेंगे। विधायक का उनियारा के सवाई माधोपुर रोड स्थित वेयरहाउस, मंडी चौराहा, प्रधान कार्यालय, बस स्टैंड, विवेकानंद सर्किल पर कार्यकर्ताओ व आम जनों द्वारा स्वागत किया गया। समझ में भाजपा नेता नरेश बंसल, बाबूलाल कासलीवाल, ककोड मंडल अध्यक्ष महावीर गुर्जर, उनियारा मंडल अध्यक्ष नमो नारायण गौतम, अलीगढ़ मंडल अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण मीणा, पूर्व पालिका अध्यक्ष राकेश बढ़ाया, रामकिशन सैनी,चिरंजी लाल सैनी, सुरेंद्र धाकड़ प्रहलाद सैनी, प्रशांत तागडा, रमेश जांगिड़, राजा बाबू खींची सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित थे।इससे पूर्व क्षेत्र के अलीगढ़ कस्बे में भी पार्टी कार्यकर्ता पदाधिकारियों एवं आम जनता द्वारा लाल चौक में भव्य स्वागत किया ।इस दौरान अलीगढ़ भाजपा देहात महिला मोर्चा अध्यक्ष मोनिका जैन ,नवीन जैन ,पवन पारीक ,मंडल अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण मीणा सहित काफी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता पदाधिकारी मौजूद थे ।














































