- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
नई दिल्ली /जयपुर। राजस्थान पुलिस के नए महानिदेशक होंगे राजीव शर्मा । राज्य सरकार ने केंद्र सरकार को उनका नाम भेजा था। राजस्थान सरकार की रिकमेंडेशन पर केंद्र सरकार ने उनको रिलीव करने के आदेश दे दिए हैं । राजीव शर्मा बुधवार को पुलिस मुख्यालय में राजस्थान पुलिस महानिदेशक का पदभार ग्रहण करेंगे । आपको बता दें कि आज सवेरे ही रवि प्रकाश मेहरड़ा डीजीपी के पद से रिटायर्ड हुए हैं । अब राजीव दीक्षित उनके स्थान पर कार्यभार संभालेंगे। वे लंबे समय से भारत सरकार में प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत थे ।
- Advertisement -










































