राजस्थान पुलिस द्वारा महिला सुरक्षा जागरूकता सप्ताह का आयोजन

0
148
- Advertisement -

 

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

जयपुर – राजस्थान पुलिस ने महिला सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए “सशक्त नारी, जिम्मेदारी हमारी” अभियान के तहत महिला सुरक्षा जागरूकता सप्ताह का आयोजन किया। इस पहल में शक्ति फाउंडेशन भी महत्वपूर्ण सहयोगी के रूप में जुड़ा है, जो महिलाओं को उनके अधिकारों, कानूनी सहायता और सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक कर रहा है।

महिलाओं और बालिकाओं को किया जा रहा है जागरूक

राजस्थान विश्वविद्यालय के छात्र हरमाड़ा क्षेत्र में नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर रहे हैं, जिनसे महिला सुरक्षा, आत्म-रक्षा और सामाजिक चेतना के संदेश दिए जा रहे हैं।

कार्यक्रम में एसीपी लक्ष्मी सुथार और डीसीपी वेस्ट आर्टी कंवर की उपस्थिति से अभियान को मजबूती मिली।

पुलिस महानिदेशक,  राजीव कुमार शर्मा ने कहा –
“महिला सुरक्षा केवल एक सप्ताह का अभियान नहीं, बल्कि एक आजीवन प्रतिबद्धता है। समाज के सभी वर्गों को मिलकर महिलाओं का सम्मान और सुरक्षा सुनिश्चित करनी होगी।”

महिला अभियान के लिए पर पूर्व में भी कई स्कीम चल रही है
चल रही पहलें इस अभियान के अंतर्गत पहले से ही कालिका पेट्रोलिंग, एंटी-रोमियो स्क्वाड, निर्भया स्क्वाड, जैसी पहलें प्रभावी रूप से कार्यान्वित की जा रही हैं, जिनसे समाज में सकारात्मक परिणाम देखने को मिल रहे हैं।

जयपुर पुलिस आयुक्त,  बिजू जॉर्ज जोसेफ, ने बताया कि यह पहल सिर्फ कानूनी कार्रवाई तक सीमित नहीं है, बल्कि सामाजिक दृष्टिकोण में परिवर्तन लाने का भी प्रयास है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here