राजस्थान में 6500 पदों पर होगी सिपाहियों की भर्ती

0
360
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

रितु मेहरा की रिपोर्ट

जयपुर ।  राजस्थान में मार्च के महीने में राजस्थान सरकार 6500 पदों पर पुलिस कांस्टेबल की भर्ती की प्रक्रिया शुरू करेगी।  पीएचक्यू ने भर्ती की तैयारी पूरी कर ली है।  इसकी प्रशासनिक अनुमति भी मिल चुकी है।   माना जा रहा है कि मार्च के अंत तक सीईटी का परिणाम जारी हो जाएगा । सरकार ने बजट में कांस्टेबलों के 5500 पदों पर भर्ती की घोषणा की थी । पीएचक्यू ने पद बढ़ाने का प्रस्ताव भेजा था सरकार से अनुमति मिलने के बाद भर्ती और पदोन्नति बोर्ड के एडीजी विपिन कुमार पांडे ने आरएसी बटालियन और सभी जिलों से पुलिस कांस्टेबलों के रिक्त पदों की जानकारी मांगी ।

दूसरी ओर सरकार ने दिल्ली पुलिस की तर्ज पर जयपुर कमिश्नर रेट में अलग से सिक्योरिटी पुलिस फोर्स बनाने की प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी है । जयपुर कमिश्नर रेट की फोर्स का बड़ा हिस्सा वीआईपी सुरक्षा में लगता है, ऐसे में कानून व्यवस्था व क्राइम कंट्रोल में समस्या का सामना करना पड़ता है।, इससे नौकरी की बाट देख रहे युवाओं को पुलिस भर्ती में जाने का अवसर मिलेगा, वहीं जयपुर को अलग से सिक्योरिटी फोर्स भी मिलेगी।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here