Home latest रेनवाल के उमंग कुमावत ने जीता गोल्ड मेडल

रेनवाल के उमंग कुमावत ने जीता गोल्ड मेडल

0

 

दिल्ली में आयोजित हुई कराटे प्रतियोगिता

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

किशनगढ़ रेनवाल। ( नवीन कुमावत)। शहर के सिद्धिविनायक इंटरनेशनल एकैडमी के उमंग कुमावत ने दिल्ली में आयोजित हुई इंटरनेशनल कराते प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतकर क्षेत्र और स्कूल का नाम रोशन किया है।
स्कूल निदेशक इंजीनियर रमेश कुमार कुमावत ने बताया कि दिल्ली में आयोजित हुई कराते चैंपियनशिप 2024 में सिद्धिविनायक इंटरनेशनल एकेडमी के 11 बच्चों ने भाग लिया। इनमें उमंग कुमावत ने गोल्ड मेडल और चेतना कुमावत, साक्षी कुमावत, विवान ढाका , दीप्तांशु कुमावत, यश भारद्वाज आदि पांच बच्चों ने ब्रॉन्ज मेडल जीता है। मेडल जीतकर रेनवाल आने पर विद्यालय परिवार द्वारा कोच सिकंदर सांखला व बच्चों को सम्मानित किया गया।


इस मौके पर स्कूल निदेशक इंजीनियर रमेश कुमार कुमावत, मैनेजिंग डायरेक्टर मनीषा कुमावत, प्रिंसिपल दिनेश कुमावत एवं पियूष कुमावत सहित समस्त स्टाफ और बच्चे मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version