Home latest ओबीसी,, एससी, एसटी,एवं अल्पसंख्यक महासंघ का राष्ट्रीय सम्मेलन 15-जून को जयपुर में

ओबीसी,, एससी, एसटी,एवं अल्पसंख्यक महासंघ का राष्ट्रीय सम्मेलन 15-जून को जयपुर में

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

जयपुऱ। राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति, जनजाति एवं  अल्पसंख्यक  महासंघ के नाॅर्थ जौन चैयरमैन एवं प्रदेशाध्यक्ष राजपाल मीना ने बताया कि महासंघ का राष्ट्रीय सम्मेलन जो कि प्रतिवर्ष अलग-अलग राज्यों में आयोजित किया जाता है। इस वर्ष राजस्थान को आंवटित हुआ है। जिसे अम्बेडकर वेलफेयर सोसायटी झालाना संस्थान में 15.जून को सांय 5 बजे से आयोजित किया जायेगा।

महासंघ प्रवक्ता सुखलाल टाटू ने बताया कि राष्ट्रीय सम्मेलन महासंघ के फाउण्डर चौधरी ब्रहा्प्रकाश की जयंती 16 जून की पूर्व संघ्या पर आयोजित होगा। जिसमें देश के विभिन्न राज्यो से प्रतिनिधि एवं केन्द्रीय कार्यकारिणी पदाधिकारी शामिल होगें। सम्मेलन के मुख्य मुद्दे बैकलाॅग भर्ती, आरक्षण नियमों की पालना एससी, एसटी, ओबीसी,एमबीसी आरक्षण को नवीं अनुसूची में शामिल करना,टीएसपी का आरक्षण आबादी के अनुपात में संशोधित करना,जनगणना में आदिवासियों का धर्मकोड में आदिवासी काॅलम प्रदान करना आदि होगें। साथ ही सम्मेलन में समाजसेवियों व अतिथियों को सम्मानित किया जावेगा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version