Home accident राष्ट्रीय मानव अधिकार परिषद ने की साधु साध्वियों की मौत पर जांच...

राष्ट्रीय मानव अधिकार परिषद ने की साधु साध्वियों की मौत पर जांच की मांग

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

प्रधानमंत्री व गृहमंत्री अमित शाह को लिखा पत्र, जैन साधु साध्वियों की सड़क हादसे में मौत कोई दुर्घटना नहीं, साजिश है

भीलवाडा। (पंकज पोरवाल) पिछले कुछ वर्षों में कई जैन साधु साध्वियों का सड़क दुर्घटना में देवलोकगमन हो गया है। सभी घटनाओं में साधु-साध्वी सड़क किनारे चल रहे होते हैं। ट्रक या भारी वाहन पीछे से टक्कर मार कर निकल जाते हैं। यह दुर्घटना नही वरन अल्पसंख्यक समुदाय के साधु-साध्वियों की सुनियोजित हत्या का षडयंत्र प्रतीत होता है। राष्ट्रीय मानव अधिकार परिषद के जिलाध्यक्ष मनीष बम्ब ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखा, जिसमें अल्पसंख्यक जैन समुदाय के साधु साध्वियों की विहार व पदयात्रा में मौत पर जांच की मांग रखी। उन्होंने 28 मई की घटना का जिक्र करते हुए बताया कि पाली जिले में जैन संत आचार्य पुंडरिक रत्न सुरीश्वर महाराज को तथाकथित सड़क दुर्घटना में छीन लिया। परिषद के संरक्षक हेमंत कोठारी, मार्गदर्शक महावीर गांधी, प्रमोद सिंघवी, अनुराग बाबेल, प्राचीर समधानी, नवजोत सिंह, ललित बोहरा, मुकेश मेडतवाल, नेहा चौरड़िया, कुसुम श्रीश्रीमाल, हरीश काकाणी, सुशील लोढ़ा, प्रतीक बाफना व आनंद लोढ़ा ने जैन संतों व साध्वियों की सुरक्षा के आवश्यक दिशा निर्देश दिए जाने की मांग की।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version