Home latest 14 माहेश्वरी महिला संगठनों को वितरित किए हवन कुंड

14 माहेश्वरी महिला संगठनों को वितरित किए हवन कुंड

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

माहेश्वरी महिला मंडल की सदस्याए धर्म और संस्कृति के प्रचार प्रसार हेतु पूरे वर्ष चलायेगी हवन कार्यक्रम

आनन्द धाम हवेली मंदिर मे आयोजित हुआ समारोह, नगर माहेश्वरी समाज के विभिन्न क्षैत्रीय महिला संगठनों ने ली शपथ

भीलवाडा। (पंकज पोरवाल) भीलवाड़ा नगर के विभिन्न क्षैत्रीय माहेश्वरी महिला मंडल के सदस्यों ने यह प्रतिज्ञा की पूरे वर्ष पर्यंत उनके संगठन के सदस्य सुविधानुसार अपने-अपने घरों में अपने परिवार, समाज, राष्ट्र और सम्पूर्ण विश्व की सुख शांति और समृद्धि के लिए भगवान महेश को स्मरण करते हुए हवन यज्ञ का आयोजन करेंगे। अवसर था अन्तर्राष्ट्रीय माहेश्वरी कपल क्लब भीलवाड़ा के द्वारा स्वर्गीय रामजस सोडाणी स्मृति संस्थान भीलवाड़ा के आर्थिक सौजन्य से विभिन्न 14 संगठनों को कुंड वितरण का। क्लब की राष्ट्रीय महासचिव अनिता सोडाणी की अध्यक्षता एवं क्लब के जिलाध्यक्ष डॉ चेतना सुनील जागेटिया एवं क्लब के जिला धर्म प्रचार प्रसार सचिव सुमन बाहेती के मुख्य आतिथ्य में आनन्द धाम हवेली मन्दिर भीलवाड़ा में आयोजित समारोह में 14 विभिन्न महिला संगठनों एवं संस्थाओं के पदाधिकारियों को उपरणा पहनाकर स्वागत किया गया तथा हवन कुंड भेंट किये गये।

इस अवसर पर क्लब के राष्ट्रीय महासचिव अनिता जी सोडाणी एवं जिलाध्यक्ष डॉ चेतना जागेटिया ने अपने उद्बोधन में कहा कि – हमने बहुत छोटे स्तर पर यह कार्य प्रारम्भ किया है लेकिन उम्मीद है कि इस कार्य की महान उपयोगिता को देखते हुए हमारे समाज के सबसे बड़े और सर्वाेच्च संगठन अखिल भारतीय माहेश्वरी महासभा इस निःशुल्क हवन कुंड वितरण कार्य को पूरे देश में बहुत बड़े पैमाने पर करेगी। क्लब के भीलवाड़ा जिला सचिव  डॉ राखी राठी ने बताया कि हवन कुंड वितरण कार्यक्रम में नगर माहेश्वरी महिला मण्डल भीलवाड़ा, आरकेआरसी व्यास क्षैत्रीय माहेश्वरी महिला संगठन, शास्त्री नगर क्षैत्रीय माहेश्वरी महिला संगठन, आजाद नगर क्षैत्रीय माहेश्वरी महिला संगठन, संजय कालोनी क्षैत्रीय माहेश्वरी महिला संगठन, विजय सिंह पथिक नगर क्षैत्रीय माहेश्वरी महिला संगठन, बापू नगर क्षैत्रीय माहेश्वरी महिला संगठन, सुभाष नगर क्षैत्रीय माहेश्वरी महिला मंडल व माहेश्वरी महिला मंडल पुर सहित विभिन्न महिला मंडलों के प्रतिनिधि शामिल हुए।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version