Home latest राष्ट्रीय मानव अधिकार परिषद द्वारा विमान हादसा के मृतकों को दी गई...

राष्ट्रीय मानव अधिकार परिषद द्वारा विमान हादसा के मृतकों को दी गई श्रद्धांजलि

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

डान बॉस्को एकेडमी में श्रद्धांजलि सभा का किया आयोजन, आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से की प्रार्थना

भीलवाडा। (पंकज पोरवाल) अहमदाबाद में हाल ही में हुई विमान दुर्घटना में मारे गए लोगों को राष्ट्रीय मानव अधिकार परिषद द्वारा रोडवेज बस स्टैंड स्थित डान बॉस्को एकेडमी में भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दर्दनाक हादसे के प्रति शोक व्यक्त करते हुए एकेडमी परिसर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। परिषद के जिलाध्यक्ष मनीष बम्ब व डायरेक्टर अजित खींचा ने बताया की कार्यक्रम के दौरान सभी उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की।

हादसे में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति और घायलों के स्वास्थ्य लाभ की कामना की एवं दीप जलाकर मृतकों को श्रद्धांजलि दी गई और मौन रखकर प्रार्थना की गई। इस अवसर पर वक्ताओं ने दुर्घटना में मारे गए सभी लोगों को श्रद्धा-सुमन अर्पित करते हुए इसे एक अपूरणीय क्षति बताया। अधिवक्ता उम्मेद सिंह राठौड़ ने इस हादसे को राष्ट्रीय दुख बताते हुए कहा कि यह दुर्घटना पूरे देश को झकझोर देने वाली है, जिसे लंबे समय तक भुलाया नहीं जा सकेगा। भूपेंद्र पगारिया एवं राजेंद्र सुराणा ने केंद्र और राज्य सरकार से अपील की कि हादसे की निष्पक्ष जांच कराई जाए और मृतकों के परिजनों को हरसंभव आर्थिक व मानसिक सहायता प्रदान की जाए।

जिला महामंत्री मुकेश मेडतवाल व पूर्व पार्षद सुरेश बम्ब ने कहा की यह हादसा न केवल मृतकों के परिवारों के लिए, बल्कि पूरे देश के लिए एक गहरा आघात है. हमारी प्रार्थनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं। महिला विंग जिलाध्यक्ष नेहा चोरड़िया, महामंत्री कुसुम श्रीश्रीमाल ने कहा की उन्होंने पहली बार इतनी बड़ी त्रासदी देखी है और वे ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि भविष्य में ऐसा कोई दिन न आए। इस दौरान जिला संरक्षक हेमंत कोठारी, मार्गदर्शक महावीर गांधी, महावीर पोखरना, संयोजक लक्की ब्यावट, सहसंयोजक अनुराग बाबेल, जिला उपाध्यक्ष प्राचीर समधानी, सीए नवजोत सिंह, अमित अग्रवाल, ललित बोहरा, विनोद सुखवाल, जिला सहसचिव सुशील लोढ़ा, जिला संगठन मंत्री हरीश काकाणी, अनिल बाफना, रिखबचंद पीपाड़ा, राजेंद्र मेहता, अर्पित नंदावत, अंकित पारीक, करण सिंह सिसोदिया आदि उपस्थित थे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version