Home latest अहमदाबाद में हुई विमान दुर्घटना में मृतकों की आत्मा की शांति के...

अहमदाबाद में हुई विमान दुर्घटना में मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

-विधायक कार्यालय पर दो मिनट का मौन रखकर शोक व्यक्त किया

भीलवाड़ा। (विनोद सेन) अहमदाबाद में हुई विमान दुर्घटना पर भीलवाड़ा विधायक अशोक कोठारी के नेतृत्व में कार्यालय पर शोक जताते हुए  हादसे में दिवंगत  की आत्मा को शांति की प्रार्थना की। मीडिया प्रभारी पंकज आडवाणी नें बताया कि विधायक कोठारी के नेतृत्व में गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में अहमदाबाद में एयर इंडिया के विमान के दुर्घटना होने पर दो मिनट का मौन रखकर शोक व्यक्त किया। विमान दुर्घटना में देश के नागरिक, विदेशी भाई- बहन, गुजरात के पूर्व सीएम विजय रुपानी सहित बड़ी संख्या में लोगों की मौत हुई, अत्यंत दुःखद पीड़ादायक घटना हुई है, पूरा देश स्तब्ध है।

ईश्वर दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें व इस हादसे में घायलो का स्वास्थ्य जल्दी ठीक हो। इस दौरान राधेश्याम सोमानी, विवेक निमावत, गोपाल बांगड़, भीलवाड़ा कोचिंग सोसाइटी के राजेश जैन, विकास सिंघल, संजय कुमार सेन, शिवराम योगी, पीयूष सोनी, प्रशांत सिंह परमार, प्रदीप लाठी, सुरेश गोस्वामी, बाबूलाल टाक, सूंदर लाल बम्बोड़ा, एडवोकेट अर्पित कोठारी, गजेंद्र सिंह राठौड़, दिनेश सुथार, पवन लोढ़ा, कमल कोठारी, गोपाल जाट, अजय पाराशर, राजकुमार पगारिया, प्रिंस जैन, हीरा सा गुर्जर, सारथी करण सिंह सहित कई लोग उपस्थित थे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version