लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)।
भारतीय तैलिक साहू घाची राठौर महासभा के राष्टीय प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक जयपुर में प्रदेश अध्यक्ष प्रहलाद जी साहू टेलर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमे आगामी 30,31 अगस्त को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय अधिवेशन की तैयारी के लिए चर्चा की गई।
साथ ही सभी पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई प्रांतीय बैठक में भा.तैलिक.रा.साहू महासभा प्रदेश अध्यक्ष प्रहलाद साहू ,राष्ट्रीय सचिव मदन राठौर, प्रदेश महामंत्री श्याम सुंदर दिल्ली वाला, कार्यवाहक युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश साहू ,उपाध्यक्ष सत्यनारायण साहू एवं धुली चंद झाला, महिला प्रदेश अध्यक्ष कलावती साहू, महिला प्रदेश महामंत्री सीता दिल्ली वाल, प्रदेश संगठन मंत्री घनश्याम पटेल, मुख्य सलाहाकार बाबू लाल पटेल, प्रदेश कार्यकारिणी दिनेश साहू चाकसू वाले, नरेंद्र साहू, युवा जिलाध्यक्ष संजय जी सुजाड़िया, प्रदेश महामंत्री व्यापार प्रकोष्ठ अनिल दिल्ली वाला, अध्यक्ष व्यापार प्रकोष्ठ त्रिलोक साहू सहित सभी प्रदेश पदाधिकारी गण शामिल हुए ।