Home latest रातभर बारिश से बाढ़ जैसे हालात, लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त …

रातभर बारिश से बाढ़ जैसे हालात, लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त …

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

भरतपुर – रात भर हुई बारिश ने नगर निगम की तैयारियों की पोल खोलकर रख दी है। शहर की कई कॉलोनियां तालाब बन गई हैं और सड़कों पर दो फीट पानी जमा हो गया है। इससे लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है,घरों के बाहर जहरीले कीड़े मकोड़े विचरण कर रहे हैं,खासकर स्कूल जाने वाले बच्चों को परेशानी हो रही है। परिजन उन्हें कंधे पर बैठाकर स्कूल छोड़ने जा रहे हैं। शहर की सड़कों पर जलभराव की समस्या से राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

शहर के लोगों का कहना है कि रातभर हुई मूसलाधार बारिश ने शहर के कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बना दिए हैं। बारिस के बाद सड़कों पर दरिया बह रहा है,एक दर्जन से अधिक कॉलोनियों में बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। यह स्थिति नगर निगम की लापरवाही के कारण हुई है, क्योंकि नालों की सफाई पर ध्यान नहीं दिया गया। जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण कई घरों में कमर तक पानी भर गया है। वहीं न्यू पुष्प वाटिका कॉलोनी,गोवर्धन गेट, मुखर्जी नगर, राजेंद्र नगर, ईदगाह कॉलोनी तिलक नगर कॉलोनी में पानी भर जाने से लोग अपने घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं।

सीएफसीडी कार्य समय पर पूरा नहीं होने से भी शहर में जलभराव की स्थिति पैदा हुई है। गत दिनों जिला कलेक्टर कमर चौधरी ने शहर में बाढ़ एवं जल भराव की समस्या के निराकरण के लिए प्रगतिरत सीएफसीडी के कार्य का मौके पर जाकर निरीक्षण किया तथा वर्षा के समय पानी की आवक को देखते हुए कार्य की गति देते हुए पानी निकासी की वैकल्पिक व्यवस्था करने के निर्देश दिए थे, लेकिन उसके बावजूद भी काम में गति नहीं दिखी और जलभराव की स्थिति पैदा हो गई।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version