- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
हर हर महादेव के जयकारे से गुंजा मंदिर परिसर।
गौतम शर्मा
राजसमंद । सावन माह के दूसरे सोमवार को रामेश्वर महादेव मंदिर परिसर पर शिव भक्तों का बड़ी संख्या में तांता लगा रहा सुबह से ही मंदिर परिसर पर शिव भक्तों का आना-जाना शुरू हो गया है, शिव भक्तों ने फूल माला एव बिलपत्र आदि पूजन सामग्री चढ़ाकर बड़ी श्रद्धा के साथ शिवजी को नमन किया है और घर परिवार में समृद्धि ओर अमन चैन की कामना की । 
वही मंदिर परिसर पर बम बम भोले एवं हर हर महादेव के जयकारे से माहौल पूरी तरह धर्ममय हो गया वही मंदिर के पुजारी द्वारा भोलेनाथ को फूलों से विशेष शंकर धराया गया ओर विशेष आरती की गई शिव भक्तों ने शिवजी का दुग्धाभिषेक, जलाभिषेक भी किया, श्रद्धालुओं ने शिवजी को नमन कर देश में अमन चैन की कामना की वही दिन पर मंदिर परिसर पर मेला माहौल बना रहा।
- Advertisement -


















































