रामपुरा आगुचा खदान में क्षेत्रीय खदान बचाव प्रतियोगिता 2025 की तैयारियाँ शुरू

0
47
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क 

भीलवाड़ा। (पंकज पोरवाल) हिन्दुस्तान जिंक लिमिटेड की रामपुरा आगुचा खदान में पहली बार आयोजित होने वाली क्षेत्रीय खदान बचाव प्रतियोगिता 2025 की तैयारियाँ शुरू हो गई हैं। प्रतियोगिता की रूपरेखा को लेकर रामपुरा आगुचा माइन परिसर में आम सभा आयोजित की गई।

यह प्रतिष्ठित खदान बचाव एवं सुरक्षा कार्यक्रम महानिदेशक, खान सुरक्षा, उत्तर पश्चिमी अंचल (उदयपुर) के तत्वावधान में आयोजित होगा, जिसमें हिन्दुस्तान जिंक लिमिटेड और हिन्दुस्तान कॉपर लिमिटेड की भूमिगत खदानों से कुल 10 खदान बचाव दल भाग लेंगे।

सुरक्षा और बचाव कौशल पर रहेगा जोर

सभा में खान सुरक्षा महानिदेशक (उदयपुर क्षेत्र) विनोद रजक ने कहा कि प्रतियोगिता यह सुनिश्चित करती है कि हमारी टीमें अप्रत्याशित घटनाओं के लिए तैयार रहें और आपात स्थिति में लोगों की जान बचाने के लिए तत्पर रहें।
निदेशक खान सुरक्षा (अजमेर क्षेत्र-2) के. रविंदर ने कहा कि ऐसे आयोजन दबाव की स्थिति में निर्णय लेने की क्षमता को बढ़ाते हैं।
वहीं निदेशक खान सुरक्षा (अजमेर क्षेत्र-1) डॉ. आई. सत्यनारायण ने बताया कि बचाव कार्यों में सटीकता आवश्यक है और नियमित प्रतियोगिताएँ तकनीकी उत्कृष्टता सुनिश्चित करती हैं।

प्रतियोगिता में होगी कई चुनौतीपूर्ण गतिविधियाँ

इस प्रतियोगिता के दौरान टीमें भूमिगत बचाव, रेस्क्यू रिले, प्राथमिक चिकित्सा और आपातकालीन संकट प्रबंधन जैसे क्षेत्रों में अपनी क्षमताओं का प्रदर्शन करेंगी।
कार्यक्रम में खान सुरक्षा अधिकारियों के साथ हिन्दुस्तान जिंक और हिन्दुस्तान कॉपर लिमिटेड के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे और शून्य क्षति (Zero Harm) लक्ष्य की प्रतिबद्धता दोहराई।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here