लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
नावां शहर (मनीष पारीक)। कुमावत समाज सुधार व सेवा समिति, नावां के तत्वावधान में आगामी 26 मार्च रामनवमी को आयोजित होने वाले 18वें सामूहिक विवाह सम्मेलन के लिए पंजीयन प्रक्रिया निरंतर जारी है। बुधवार को 13वें वैवाहिक जोड़े का पंजीयन किया गया, जिससे समाज में उत्साह का माहौल है।
समिति उपाध्यक्ष गोरधनलाल सिंघाटिया ने बताया कि पंजीकृत जोड़े में वर पक्ष खारिया (कुचामन) और वधु पक्ष लिचाणा निवासी हैं। पंजीयन की प्रक्रिया श्री राधाकृष्ण भगवान मंदिर में सम्पन्न हुई।
इस अवसर पर समाज अध्यक्ष सीताराम नागा, समिति अध्यक्ष एडवोकेट राजेश सिहोटा, कोषाध्यक्ष कानाराम जलांधरा, पूर्व अध्यक्ष सीताराम प्रजापत, महामंत्री हुकमाराम घोड़ेला सहित समाज के कई पदाधिकारी एवं वर-वधु पक्ष के परिजन उपस्थित रहे।
समिति पदाधिकारियों ने बताया कि सामूहिक विवाह सम्मेलन सामाजिक एकता, सादगी और आपसी सहयोग का प्रतीक है। सम्मेलन को लेकर समाजबंधुओं में उत्साह लगातार बढ़ रहा है और पंजीयन संख्या में निरंतर वृद्धि हो रही है।


















































